Select Date:

मालदीव के पूर्व राष्‍ट्रपति यामीन का दोबारा चुनाव लड़ने का सपना टूटा, चीन के इशारे पर भारत के खिलाफ उगल रहे थे जहर

Updated on 07-08-2023 02:13 PM

माले: मालदीव के सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद देश के पूर्व राष्‍ट्रपति अब्‍दुल्‍ला यामीन की उस याचिका को रविवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने मांग की थी कि उन्हें अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की अनुमति प्रदान की जाए। यामीन के वकीलों ने तर्क दिया कि पूर्व राष्ट्रपति को चुनाव लड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए। उनका कहना था कि भ्रष्टाचार के जिस मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया था वह उच्च न्यायालय में अपील के अधीन है। संभावना है कि इसे पलट दिया जाएगा। शीर्ष अदालत की सात सदस्यीय पीठ ने यह याचिका खारिज कर दी। यामीन चीन के बड़े समर्थक हैं। कहा जाता है कि चीन की मदद से ही वह देश के राष्‍ट्रपति बने थे।


11 साल के लिए जेल में बंद यामीन
मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार का दोषी ठहराए जाने के बाद यामीन वर्तमान में 11 साल की सजा काट रहे हैं। मालदीव के संविधान के अनुसार, किसी आपराधिक मामले के लिए दोषी ठहराया गया और 12 महीने से अधिक जेल की सजा पाने वाला व्यक्ति सजा पूरी होने के तीन साल बाद तक चुनाव नहीं लड़ सकता है। यामीन साल 2013 से 2018 तक मालदीव के राष्ट्रपति थे। मालदीव में नौ सितंबर को चुनाव होने हैं। दिसंबर 2022 को यामीन को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। इसके बाद जनवरी 2023 में उन्‍हें सजा सुनाई गई थी।
 
चीन ने बढ़ाया अपना प्रभाव
कोर्ट ने यामीन को सजा सुनाते हुए कहा था कि यामीन के निजी खातों से पूर्व सांसद युसूफ नईम के खातों में रकम जमा कराई गई थी। यामीन पर उन एक मिलियन डॉलर की रकम को हासिल करने का आरोप था जिन्‍हें राष्‍ट्रीय खजाने से चुरा गया था। इसे देश का सबसे बड़ा भ्रष्‍टाचार स्‍कैंडल बताया गया था। मालदीव के अखबार अवास ने कहा था कि यामीन ने अपने पद का दुरुपयोग किया था। यामीन के शासनकाल में मालदीव, चीन के करीब हो गया था। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक इस वजह से चीन को हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में काफी मदद मिली थी। अब यह आशंका दूर हो गई है कि अब्दुल्ला यामीन सत्ता पर काबिज होने का प्रयास करेंगे।

मालदीव में इंडिया आउट कैंपेन

यामीन के समर्थकों ने मालदीव में 'इंडिया आउट' कैंपेन की शुरुआत की थी। यामीन के नेतृत्‍व में चीन ने रणनीतिक प्रभाव हासिल करने और हिंद महासागर पर नए व्यापारिक मार्ग बनाने में सफलता हासिल की थी। मालदीव को भी पाकिस्तान और श्रीलंका की तरह इनफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोजेक्‍ट्स के लिए अरबों डॉलर का कर्ज दिया गया। यामीन जिस समय के नेतृत्व में, मालदीव ने भी चीनी युआन का स्‍वागत किया। यामीन जिस समय राष्‍ट्रपति थे उस समय मालदीव और चीन ने एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के बाद अब किसी भी बाकी देश की तुलना में चीन से ज्‍यादा पर्यटक मालदीव आते हैं।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.