Select Date:

नीदरलैंड के पूर्व PM-पत्नी की इच्छा-मृत्यु : हाथ में हाथ लेकर दम तोड़ा,वाइफ को आखिरी वक्त तक माय गर्ल कहते रहे ड्राइस वेन एग्त

Updated on 14-02-2024 01:12 PM

नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ड्राइस वेन एग्त और पत्नी यूजीन (दोनों की उम्र 93 साल) ने सोमवार को कानूनी तौर पर इच्छा मृत्यु (एक्टिव यूथेनेसिया) के जरिए प्राण त्यागे। दोनों लंबे वक्त से बीमार थे।

डॉक्टरों की मदद से दोनों ने अंतिम सांस ली और आखिरी वक्त तक ये एक दूसरे का हाथ थामे हमसफर ही बने रहे। नीदरलैंड की एक कानूनी अधिकार संस्था के मुताबिक- इन्हें बिल्कुल आसपास की कब्रों में दफना दिया गया।

एग्त पत्नी यूजीन को बहुत चाहते थे। कुछ साल पहले यूजीन ने कहा था- वो आज भी मुझे माय गर्ल कहते हैं।

वक्त और दिन खुद चुना

एग्त 1977 से 1982 के दौरान नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रहे। वो क्रिश्चियन डेमोक्रेट पार्टी के मेंबर थे। नीदरलैंड में साल 2000 में यूथेनेसिया को कानूनी तौर पर मान्यता मिली थी। इसके तहत वो व्यक्ति इच्छा मृत्यु मांग सकता है जो ‘ऐसी बीमारी से पीड़ित हो, जो लाइलाइज हो या उसकी सेहत में सुधार की कोई गुंजाइश न बची हो’।

    नीदरलैंड में इच्छा मृत्यु पर एक नजर

    नीदरलैंड में आमतौर पर इच्छा मृत्यु की मंजूरी मिलने के बाद डॉक्टर्स लास्ट टाइम प्रोसीजर संबधित व्यक्ति के घर पर ही करते हैं। इस दौरान पेशेंट को एक खास तरह का इंजेक्शन दिया जाता है और कुछ ही मिनिट में उसकी सांसें थम जाती हैं।

    खास बात यह है कि मौत के बाद भी इस मामले की जांच होती है। अगर डॉक्टर्स की जरा भी लापरवाही सामने आती है तो उन्हें 12 साल की कैद हो सकती है। 2022 के दौरान नीदरलैंड में कुल 8501 लोगों ने इस कानूनी तरीके से प्राण त्यागे थे।

    68 साल साथ रहने के बाद एग्त और यूजीन ने अपनी मौत का वक्त और दिन खुद तय किया। इस दौरान डॉक्टर्स का पैनल मौजूद रहा।

    एग्त को 2019 में ब्रेन हेमरेज हुआ था। उस दौरान वो एक सेमिनार में स्पीच दे रहे थे। कई बार वे पार्टी लाइन क्रॉस कर लेते थे। इसलिए विरोध भी होता था। यही वजह थी कि 2017 में उन्होंने पार्टी ही छोड़ दी। वो इजराइल के विरोधी और फिलिस्तीन के कट्टर समर्थक थे। इस कपल के तीन बच्चे हैं।

    बच्चों को भी इच्छा मृत्यु का अधिकार

    ‘यरूशलम पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक- 2023 में नीदलैंड उस वक्त विवादों में आ गया था, जब यहां की सरकार ने उन बच्चों को भी यूथेनेसिया का हक दे दिया, जो लाइलाज बीमारी से पीड़ित हों और जिन्हें इलाज से आराम मिलने की कोई उम्मीद न हो। इस नियम में यह भी साफ था कि एक साल के दौरान सिर्फ 5 से 10 बच्चों को यह अधिकार मिल सकता है।

    इसी नियम में यह भी साफ था कि इच्छा मृत्यु का अधिकार सिर्फ 12 साल या इससे ज्यादा उम्र के बच्चों को ही मिलेगा। इसके लिए उनके पेरेंट्स की लिखित मंजूरी जरूरी होगी। 16 साल ये इससे ज्यादा उम्र के लोगों को पेरेंट्स की मंजूरी दरकार नहीं होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.