Select Date:

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया सरेंडर, 20 मिनट बाद ही जेल से छूट गए

Updated on 25-08-2023 01:43 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव में धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने खुद अटलांटा की फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर किया है। हालांकि सरेंडर करने के करीब 20 मिनट बाद ही वो बाहर आ गए। इस दौरान जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। ट्रंप के सरेंडर करने के बाद शेरिफ ऑफिस ने कहा कि ट्रंप को औपचारिक रूप से अरेस्ट कर लिया गया है। न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद ट्रंप मग शॉट लिया गया। ट्रंप के जेल में सरेंडर करने से प्रेसिडेंसी चुनाव के लिए उनकी रेटिंग बढ़ सकती है।

अपने खिलाफ आपराधिक मामलों का दिया जवाब
जेल से बाहर निकलने के बाद ट्रंप ने अपने खिलाफ लगे आपराधिक मामलों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ये सभी मामले चुनावी हस्तक्षेप हैं। जब वो जेल में पहुंचे तो कई समर्थक बैनर और अमेरिकी झंडे लेकर वहां पहुंच गए। जॉर्जिया जेल रवाना होने से पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर फानी विलिस पर निशाना साधा। विलिस ने ही ट्रंप के खिलाफ केस किया है। ट्रंप ने कहा कि विलिस अटलांटा में बढ़ रहे क्राइम के लिए जिम्मेदार हैं।

ट्रंप पर क्या लगे हैं आरोप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर चार आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। उन पर देश को धोखा देने की साजिश, सरकारी कार्यवाही में बाधा डालने की साजिश, किसी सरकारी कार्यवाही में बाधा डालना और नागरिकों के अधिकारों के खिलाफ साजिश के आरोप लगे हैं। ट्रंप इस मामले में खुद को निर्दोष बताते रहे हैं। उन्होंने अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि यह मामला एक 'राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के उत्पीड़न' का है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.