सरकार ने इस बार के अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए उम्मीद से कम घोषणाएं की हैं। देश में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, यू-विन प्लेटफॉर्म के जरिए टीकाकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें सर्वाइकल कैंसर रोकने के लिए 9-14 साल की बालिकाओं फ्री टीका लगाया जाएगा।
2024-25 के अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए 5 बड़े ऐलान
महिलाओं को इन सेक्टर में मिली निराशा
2023-24 के बजट में महिलाओं के लिए केवल एक बड़ी घोषणा हुई थी
1. 'महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट' (MSSC) स्कीम
बजट में ऐलान के बाद सरकार ने 1 अप्रैल से महिलाओं के लिए स्पेशल स्कीम 'महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट' (MSSC) स्कीम शुरू की थी। इसमें 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में 2 साल के लिए 2 लाख रुपए तक निवेश किया जा सकता है। इसमें सिर्फ महिला ही निवेश कर सकती है। इस स्कीम में 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसमें कम से कम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है। इसमें 2 साल के लिए निवेश करना होता है।