Select Date:

300 भारतीयों की तस्करी का आरोप फ्रांस की पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

Updated on 23-12-2023 01:28 PM

दुबई से निकारागुआ जा रहे A340 विमान को शुक्रवार को फ्रांस में रोक दिया गया। इस विमान में 303 भारतीय नागरिक सवार थे। जिनकी तस्करी किए जाने का शक है। फ्रांस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं, भारतीय दूतावास भी कांसुलर एक्सेस मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गया है। इंडियन ऐंबैसी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा, फ्रांस के अधिकारियों ने हमें इस मामले की जानकारी दी है। हम अपने नागरिकों तक पहुंच गए हैं। उनकी पूरी तरह से मदद कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट फ्यूल के लिए फ्रांस के एक छोटे एयरपोर्ट वाट्री पर रुकी थी। पुलिस को इसी दौरान जानकारी मिली कि इसमें मौजूद भारतीय नागरिक मानव तस्करी का शिकार बनने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इस एयरक्राफ्ट को रोक लिया। फिलहाल, इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

जांच पूरी होने तक उड़ान नहीं
पेरिस पुलिस ने भी इस एयरक्राफ्ट को रोके जाने की पुष्टि की थी। इसके मुताबिक- एक सीक्रेट इन्फॉर्मेशन मिली थी। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाएगी तब तक फ्रांस की पुलिस एयरक्राफ्ट को नहीं छोड़ेगी।

प्लेन ने दुबई से टेकऑफ किया था और यह निकारागुआ के किसी हिस्से में उतरने वाला था। अब फ्रांस की इंटेलिजेंस एजेंसी और पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही हैं।

प्राईवेट कंपनी का चार्टर एयरक्राफ्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- जिस एयरक्राफ्ट को वार्टी एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका है, वो रोमानिया की चार्टर कंपनी का है। वाट्री एयरपोर्ट पर फ्यूल और टेक्निकल मेंटेनेंस के लिए इसका उतरना पहले से तय था। लैंडिंग के कुछ देर बाद ही पुलिस की कई गाड़ियां यहां पहुंचीं और एयरक्राफ्ट को कब्जे में ले लिया।

फ्रांस की एंटी ऑर्गनाइज्ड क्राइम यूनिट को इस मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक- यह A340 एयरक्राफ्ट है। रोमानिया की लीजेंड एयरलाइंस ने इस प्लेन को कुछ लोगों के लिए बुक किया था। जांच से एक अफसर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा- हमें शक है कि इन भारतीयों को सेंट्रल अमेरिका में किसी जगह ले जाया जाना था। यह भी मुमकिन है कि इनमें से कुछ लोग कनाडा जाना चाहते हों।

फिलहाल, सभी पैसेंजर्स को रिसेप्शन हॉल में रखा गया है। पुलिस ने कहा- जांच पूरी होने तक हम इन्हें बेहतर सुविधाएं देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.