Select Date:

निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों

Updated on 27-01-2024 12:58 PM

2 दिन के राजकीय दौरे पर भारत आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों शुक्रवार (26 जनवरी) की रात दिल्ली स्थित सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे। स्वदेश वापसी से पहले उनका भारत में यह आखिरी कार्यक्रम था। मैक्रों यहां रात 9.45 बजे पहुंचे और आधे घंटे से ज्यादा समय तक वहां रहे।

इस दौरान उन्होंने सूफी संत की मजार पर फूल चढ़ाए और कव्वाली सुनी। खादिमों ने मैक्रों की दस्तारबंदी (दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान) भी की। राष्ट्रपति मैक्रों 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे।

भारत में सूफी संस्कृति का केंद्र मानी जाने वाली निजामुद्दीन औलिया की दरगाह लगभग 700 साल पुरानी है। यहां निजामुद्दीन औलिया के शिष्य अमीर खुसरो की मजार भी है।

मोदी-मैक्रों ने जयपुर में रोड शो किया था
इससे पहले गुरुवार को मैक्रों ने PM मोदी के साथ जयपुर में रोड शो किया था। डेढ़ किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों और PM मोदी ने हवा महल देखा। मोदी-मैक्रों ने जंतर मंतर पर सम्राट यंत्र भी देखा। यह जंतर-मंतर पर सबसे बड़ा यंत्र है। इसकी ऊंचाई 90 फीट है।

रोड शो खत्म करने के बाद दोनों नेताओं ने जयपुर की गलियों में शॉपिंग की थी। इस दौरान मोदी ने मैक्रों को UPI पेमेंट डिजिटल सिस्टम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने 500 रुपए में राम मंदिर का मॉडल खरीदा और UPI पेमेंट किया। इसे तुरंत राष्ट्रपति मैक्रों को गिफ्ट कर दिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने साथ में चाय पी। इसका पेमेंट राष्ट्रपति मैक्रों ने UPI से किया था।

सैटेलाइट लॉन्च के लिए NSIL और एरियनस्पेस में करार
वहीं, टाटा ग्रुप और फ्रांस की एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एयरबस के बीच भी समझौता हुआ। इसके तहत दोनों कंपनी साथ मिलकर भारत में H125 सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर बनाएंगी। ये हेलीकाप्टर गुजरात के वडोदरा में मैन्युफैक्चर किए जाएंगे। पहले से ही टाटा और एयरबस मिलकर 40 C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बना रहीं हैं।

सिंगल इंजन H130 हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल मेडिकल एयरलिफ्ट, सर्विलांस मिशन, VIP ड्यूटीस और साइटसीइंग सर्विसेज के लिए किया जाएगा। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि दोनों नेताओं में इस बात पर सहमति बनी कि साल 2026 को भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर के तौर पर मनाया जाएगा।

इसके अलावा डिफेंस स्पेस में भी पार्टनरशिप को लेकर करार हुआ। विदेश सचिव ने बताया कि तीसरा MoU सैटेलाइट लॉन्च में साझेदारी के लिए न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) और फ्रांस के एरियनस्पेस के बीच साइन हुआ।

राष्ट्रपति मुर्मू ने मैक्रों को खिलाया सरसों का साग: स्टेट डिनर में केसर बादाम शोरबा, अंजीर कोफ्ता भी शामिल

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 जनवरी को स्टेट डिनर होस्ट किया था। अब इस डिनर का मेन्यू सामने आया है। इसमें सरसों का साग, मक्के की रोटी, केसर बादाम शोरबा, छेना पतुरी, बागान-ए-सब्ज, सब्ज पुलाव, अंजीर कोफ्ता और दाल डेरा जैसी चीजें शामिल थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.