शुक्रवार को है 'सिनेमा लवर्स डे', रिलीज हो रही है 'क्रैक' और 'आर्टिकल 370
Updated on
21-02-2024 02:46 PM
शुक्र है शुक्रवार है! ऐसा इसलिए कि 23 फरवरी को आप सिर्फ 99 रुपये खर्च कर कोई भी फिल्म देख सकते हैं। यह मजाक नहीं, बल्कि सच है। बीते कुछ हफ्तों से सुस्त पड़ी टिकट खिड़की पर रौनक बढ़ाने के लिए शुक्रवार, 23 फरवर को 'सिनेमा लवर्स डे' सेलिब्रेट किया जा रहा है। देश की प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन PVR-INOX लिमिटेड यह खास ऑफर लेकर आई है। दिलचस्प बात यह है कि इस वक्त जहां थिएटर्स में पहले से ही 'तेरी बातों में ऐसा लझा जिया', 'फाइटर' और 'कुछ खट्टा हो जाए' मौजूद है, वहीं शुक्रवार को ही तीन नई फिल्में- 'क्रैक', 'आर्टिकल 370' और 'ऑल इंडिया रैंक' भी रिलीज हो रही है।
मल्टीप्लेक्स चेन ने घोषणा की है कि इस खास मौके पर शुक्रवार को दर्शक ना सिर्फ 99 रुपये में हर मेनस्ट्रीम फिल्म के टिकट्स खरीद पाएंगे, बल्कि प्रीमियम सिनेमा फॉर्मेट और रीक्लाइनर सीटों पर भी बड़ा डिस्काउंट दिया जाएगा। मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर-आईनॉक्स को उम्मीद है कि 'सिनेमा लवर्स डे' पर बड़ी संख्या में दर्शक थिएटर पहुंचेंगे और इस जश्न में शिरकत करेंगे।
IMAX और गोल्ड क्लास के टिकट्स भी सस्ते
शुक्रवार को दर्शक बॉलीवुड फिल्मों के अलावा, हॉलीवुड की 'मैडम वेब', 'द होल्डओवर्स', 'बॉब मार्ले- वन लव' के साथ ही 'मीन गर्ल्स' और ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'द टीचर्स लॉन्ज' का भी 99 रुपये में लुत्फ उठा सकते हैं। सामान्य सीटों के अलावा इस मौके पर लग्जरी की चाहत रखने वाले दर्शक सिर्फ 199 रुपये में रीक्लाइनर सीटों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा प्रीमियम सिनेमा फॉर्मेट यानी IMAX, 4DX, IMAX3D, ScreenX और Gold के साथ ही डायरेक्टर्स कट और इन्सिग्निया के टिकट्स भी 199 रुपये, 299 रुपये, 399 रुपये और 499 रुपये की कीमतों पर खरीद सकते हैं।
नेशनल सिनेमा डे के बाद अब सिनेमा लवर्स डे
'सिनेमा लवर्स डे' को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए पीवीआर-आईनॉक्स के सीओ-सीईओ, गौतम दत्ता ने कहा, 'भारतीय दर्शकों के दिलों में फिल्मों की एक खास जगह है, जिसका बड़े ही उत्साह से आनंद लिया जाता है। ‘नेशनल सिनेमा डे’ की सफलता से प्रेरणा लेकर हमने ‘सिनेमा लवर्स डे’ की शुरुआत की है। हम चाहते हैं कि हर भारतीय सिनेप्रेमी आए और इस मौके का अधिक से अधिक लाभ उठाए।' जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को 99 रुपये में टिकट का यह ऑफर कर्नाटक को छोड़कर देश के बाकी दक्षिण भारतीय राज्यों में उपलब्ध नहीं हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…