Select Date:

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का दोस्त रूस ने किया खुलकर समर्थन, पश्चिमी देशों को लगाई फटकार

Updated on 09-02-2024 12:53 PM
मॉस्को: रूस ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है। भारत के पुराने और भरोसेमंद सहयोगी रूस की ओर से कहा गया है कि इंडिया और ब्राजील की स्थायी सीटों की मांग जायज है और वह इसका पूरी तरह समर्थन करता है। संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि गेन्नेडी गैटिलोव ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों की बात की जा रही है। ऐसे में भारत को भी उचित स्थान दिलाने के लिए हम बड़ा प्रयास कर रहे हैं। गैटिलोव ने आगे कहा कि यूएनएससी की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के प्रतिनिधित्व का विस्तार करना आवश्यक है। अगर विस्तार करने का निर्णय लिया जाता है तो ब्राजील और भारत मजबूत उम्मीदवार हैं। हम इन दोनों देशों को स्थायी सदस्य बनाने के समर्थन में रहेंगे।

रूस की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता को लगातार समर्थन दिया जाता रहा है। कई मौकों पर रूस की ओर से साफतौर पर कहा गया है कि यूएनएससी में भारत को भी स्थायी सदस्य बनाया जाना चाहिए क्योंकि भारत एशिया की एक अहम ताकत है। बीते साल रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक के दौरान कहा था कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन करता है।

भारत की सदस्यता में चीन लगाता रहा है अड़ंगा

भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता पर चीन का रुख सकारात्मक नहीं रहा है। सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में अकेला चीन ही ऐसा देश है, जिसने अभी तक भारत की सदस्यता को लेकर हामी नहीं भरी है। बाकी के चार सदस्यों- अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस कई बार भारत की सदस्यता को लेकर सहमति दे चुके हैं। रूस तो बहुत मजबूती से भारत के साथ खड़ा होता रहा है। ऐसे में अगर कभी सुरक्षा परिषद का विस्तार होता है तो बाकी चार सदस्यों का समर्थन भारत को मिलने की उम्मीद है लेकिन चीन वीटो का इस्तेमाल कर भारत को स्थायी सदस्य बनने से रोक सकता है। चीन एशिया और विश्व में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए भारत को सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने से रोकने की कोशिश में लगा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.