मां के निधन से बेहाल फराह खान को संभालते दिखे दोस्त शाहरुख खान, वीडियो देख फैंस भी हुए दुखी
Updated on
27-07-2024 01:42 PM
कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान इस वक्त बहुत सदमे में हैं। मां मेनका ईरानी को खोने का दर्द वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। 79 वर्षीय फराह खान की मां का 27 जुलाई को निधन हो गया। फराह का रो-रोकर बुरा हाल था। जिसे भी पता चला, वह तुरंत ही फराह खान के घर पहुंचा। इस पहाड़ से दुख की घड़ी में शाहरुख खान भी दोस्त फराह के पास पहुंचे और उन्हें रोता देख संभालने लगे। साथ में पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना भी थीं। शाहरुख का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह फराह के घर से बाहर आ रहे हैं। साथ में फराह भी हैं, जो मां को खोने के बाद पहली बार दिखीं।
Shah Rukh Khan बाहर आकर कुछ देर खड़े होकर फराह को समझाते और संभालते दिखे। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड्स ने हमेशा की तरह छाते से उनका चेहरा ढंका हुआ था। शाहरुख के अलावा कई फिल्मी हस्तियां फराह के घर पहुंची थीं, जिनमें रानी मुखर्जी, शिल्पा शेट्टी, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और भूषण कुमार शामिल थे।
फराह की मां की हुई थीं कई सर्जरी, बच्चों को अकेले पाला
मालूम हो कि फराह खान की मां मेनका ईरानी का मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह घर भी आ गई थीं, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, पर लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया न जा सका। फराह के पिता कामरान खान की कई साल पहले ही मौत हो गई थी। वह एक जाने-माने फिल्ममेकर थे।
12 जुलाई को फराह ने मनाया था मां का जन्मदिन
पिता की मौत के बाद मां ने ही फराह और साजिद खान को अकेले पाला था। 12 जुलाई को ही फराह की मां मेनका का जन्मदिन था। फराह ने इसे धूमधाम से मनाया और भावुक पोस्ट भी लिखा था। पर क्या पता था कि चंद दिन बाद ही मां उनका साथ छोड़ जाएगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…