Select Date:

आगरा के ताजमहल से लेकर ब्राजील के क्राइस्ट द रिडीमर तक... सिर्फ 6 दिन में देख लिए दुनिया के सातों अजूबे

Updated on 25-05-2023 07:34 PM
लंदन : ब्रिटेन के एक 36 साल के ट्रैवलर ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। सिर्फ सात दिनों में दुनिया के सात अजूबों की यात्रा करके उसने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है। GWR के अनुसार, जेमी 'एडवेंचरमैन' मैकडॉनल्ड्स ने दुनिया के सात अजूबों की यात्रा छह दिन, 16 घंटे और 14 मिनट में पूरी की। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने 6 से 12 मार्च तक 36,783 किमी का सफर तय किया। यह अपने आप में एक अनोखा विश्व कीर्तिमान है।

जेमी की यात्रा 6 मार्च को ग्रेट वॉल ऑफ चाइना से शुरू हुई थी। 7 मार्च को वह ताज महल देखने के लिए भारत आए। उन्होंने 8 मार्च को जॉर्डन के पेट्रा, 9 मार्च को इटली के कोलोसियम, 10 मार्च को ब्राजील के क्राइस्ट द रिडीमर, 11 मार्च को पेरू के माचू पिचू और 12 मार्च को आखिरकार मैक्सिको के चीचेन इट्ज़ा की यात्रा की। खबरों के अनुसार अपने एक हफ्ते के वर्ल्ड टूर में जेमी ने 13 उड़ानों, 16 टैक्सी, 9 बसों, 4 ट्रेनों और एक टोबोगन से सफर किया।

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे थे जेमी

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक चीज जो जेमी की इस उपलब्धि को और भी खास बनाती है, वह यह कि डॉक्टरों का मानना था कि उनके वयस्क जीवन का ज्यादातर समय व्हीलचेयर पर ही बीतेगा। वह सिरिंगोमीलिया नामक रीढ़ की हड्डी की एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थे और 9 साल की उम्र तक अक्सर अस्पताल जाते रहे। हालांकि उनके लक्षण आगे चलकर धीरे-धीरे कम हो गए।

यात्रा के लिए GWR के कड़े नियम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेमी की इस पूरी यात्रा को एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी 'ट्रैवलपोर्ट' ने प्लान किया था। हालांकि GWR के नियमों के तहत अपनी यात्रा शुरू करने के बाद उन्हें यह सफर अपने दम पर पूरा करना था। इसके अलावा उन्हें कुछ और नियमों का भी पालन करना था। जैसे उन्हें एक लॉगबुक में अपनी यात्रा के स्पष्ट साक्ष्य इकट्ठा करने थे, सभी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने थे और हर साइट पर एक आधिकारिक गणमान्य व्यक्ति से लिखित बयान प्राप्त करना था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.