Select Date:

'आर्या 3' से 'द रेलवे मैन' तक, एक से एक ताबड़तोड़ वेब सीरीज आ रही इस महीने, जानें कब-कैसे देखें

Updated on 01-11-2023 02:58 PM
नवंबर 2023 का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में एक से एक धमाकेदार वेब सीरीज ओटोटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं। इन लिस्ट में सुष्मिता सेन की 'आर्या 3' से लेकर आर माधवन की 'द रेलवे मेन' दस्तक दे रही हैं। साथ ही मौनी रॉय-करण कुंद्रा का रियालिटी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड' भी स्ट्रीम होगा। चलिए बिना देरी के बताते हैं कब और कहां आप लेटेस्ट वेब सीरीज देख सकते हैं।

1. आर्या 3

ओटीटी- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
रिलीज डेट- 3 नवंबर
सुष्मिता सेन की फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त रिलीज के लिए तैयार है। अपने बच्चों और पति के लिए लड़ती आर्या पहले अपने भाई और पिता से लड़ी थी और अब उसकी ये जंग और भी खूंखार हो गई है। इस कहानी को देखने के लिए आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का रुख करना होगा। जिसे आप 3 नवंबर 2023से देख सकेंगे।

2. द रेलवे मैन

ओटीटी- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 18 नवंबर 2023
आर माधवन, केके मेनन, दिव्येंदु, बाबिल खान से लेकर कई स्टार्स से सजी 'दे रेलवे मैन' भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित वेब सीरीज है। इस चार एपिसोड की सीरीज में दर्शक त्रासदी के असली हीरो की कहानी देखेंगे, जिन्होंने कई जिदंगियां बचाई थी।

3. द क्राउन

ओटीटी- नेटफ्लिक्स
'द क्राउन' अंतिम सीजन दो पार्ट में आएगा। पहला पार्ट 16 नवंबर को नेफ्लिक्स पर रिलीज होगा और दूसरा भाग 14 दिसंबर 2023 को स्ट्रीम होगा। ये कहानी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से जुड़ी है।

4. स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी

ओटीटी- सोनी लिव
रिलीज डेट- 3 नवंबर 2023
सोनी लिव की 'स्कैम 2003' वेब सीरीज की दूसरी किश्त भी नवंबर में ही आ रही है। जिसे हंसल मेहता ला रहे हैं। इसमें एक बार फिर गगन देव लीड भूमिका में हैं।

5. पाआई मीना

ओटीटी- अमेजन प्राइम
रिलीज डेट- 3 नवंबर 2023
तान्या मणिकतला की नई डिडेक्टिव वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर आ रही है। जासूसी से जुड़ी इस सीरीज में जिसु सेन गुप्ता, विनय पाठक, जरीना वहाब जैसे स्टार्स भी है जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलायम और कन्नड़ में रिलीज किया जा रहा है। इसे दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर 3 नवंबर 2023 से देख सकते हैं।

6. टेम्टेशन आईलैंड इंडिया

ओटीटी- जियो सिनेमा
रिलीज डेट- 3 नवंबर 2023
कपल्स की अग्निपरीक्षा पर बना ये रियालिटी शो जियो सिनेमा पर आ रहा है जिसे मौनी रॉय और करण कुंद्रा होस्ट करेंगे। ग्लैमरस का तड़का तो विवादों की झड़ी इस रियालिटी शो में देखने को मिलेगी। दर्शक इस शो का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

ओटीटी- अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज डेट- 2 नवंबर 2023
आइकॉनिक जापानी गेम शो ताकेशी कैसल एक बार फिर दस्तक दे रहा है जिसे भुवन भाम लेकर आ रहे हैं। इस बार वह टीकू मामा के अंदाज में नजर आएंगे। इस शो में 100 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं। ये 8 एपिसोड में आएगा।

8. ऑल द लाइट वी केननॉट सी

ओटीटी- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट 2 नवंबर

9. ब्लू आई समुराई

ओटीटी- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 3 नवंबर 2023

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.