वर्कफोर्स को मिले प्राथमिकता
देश में 90 फीसदी से ज्यादा वर्कफोर्स अनौपचारिक क्षेत्र से संबंधित है। यह वर्कफोर्स देश की जीडीपी में काफी योगदान करती है। अगर बजट में देश की इस वर्कफोर्स को प्राथमिकता मिलती है तो इसका देश की अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ेगा। इससे देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
