Select Date:

स्पेशल FD और टीसीएस रेट्स से लेकर डेबिट कार्ड पर नए रूल तक, 1 अक्टूबर से हो रहे पैसों से जुड़े ये 6 बदलाव

Updated on 30-09-2023 03:09 PM
नई दिल्ली: आज सितंबर महीने का आखिरी दिन है। कल से नए महीने की शुरुआत हो रही है। नए महीने यानी एक अक्टूबर से कई सारे पैसों से जुड़े बदलाव (Changes from October) लागू होने जा रहे हैं। अक्टूबर में कई सारी फाइनेंशियल डेडलाइन्स भी हैं। अगले महीने से टीसीएस की नई दरें (New TCS Rate) लागू हो जाएंगी। कई स्पेशल एफडी स्कीम्स में निवेश (Special FD deadlines) नहीं कर पाएंगे। डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर नए रूल (New debit card rule) आ रहे हैं। इस तरह पैसों से जुड़े कई दूसरे बदलाव भी देखने को मिलेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं।

1. डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर क्या है नया रूल?


भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रस्ताव दिया है कि आपको अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और प्रीपेड कार्ड के लिए नेटवर्क प्रोवाइडर चुनने का विकल्प मिलेगा। इस समय जब आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, तो नेटवर्क प्रोवाइडर आमतौर पर कार्ड जारीकर्ता द्वारा तय किया जाता है। आरबीआई चाहता है कि 1 अक्टूबर से बैंक कई नेटवर्क्स पर कार्ड्स ऑफर करें। और ग्राहकों को उनका पसंदीदा कार्ड नेटवर्क चुनने का विकल्प दें। ग्राहक इस विकल्प का उपयोग कार्ड लेते समय या बाद में कर सकते हैं।

2. टीसीएस की नई दरें होंगी लागू



सोर्सेज पर टैक्स कलेक्शन (TCS) की नई दरें अगले महीने से यानी 1 अक्टूबर 2023 से लागू हो जाएंगी। अगर आपका खर्च किसी वित्त वर्ष में एक निश्चित सीमा से अधिक हो जाता है, तो आपको टीसीएस का भुगतान करना होगा। चाहे आप विदेशी यात्राएं कर रहे हों, विदेशी इक्विटी, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हों या हायर एजुकेशन के लिए विदेश जा रहे हों। भारतीय रिजर्व बैंक की लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) आपको एक वित्त वर्ष में $2,50,000 तक भेजने की अनुमति देती है। 1 अक्टूबर से चिकित्सा और शैक्षिक खर्चों के लिए किए गए भुगतानों को छोड़कर, एक वित्त वर्ष के भीतर किए गए 7 लाख रुपये से अधिक के सभी इंटरनेशनल रेमिटेंसेज पर 20 फीसदी का टीसीएस लगेगा।

3. एलआईसी रिवाइवल कैंपेन


भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने जोखिम कवर प्रदान करना जारी रखने के लिए समाप्त हो चुकी पॉलिसियों को पुनः सक्रिय करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इंडिविजुअल लैप्स्ड इंश्योरेंस के लिए स्पेशल रिवाइवल कैंपेन 1 सितंबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक है।

4. इंडियन बैंक स्पेशल एफडी की डेडलाइन


सरकारी क्षेत्र के इंडियन बैंक ने 'Ind Super 400' और 'Ind Supreme 300 days' स्पेशल एफडी को उच्च ब्याज दरों के साथ आगे बढ़ा दिया है। इन स्कीम्स के लिए समयसीमा को 31 अक्टूबर, 2023 के लिए बढ़ा दिया गया है।

5. IDBI अमृत महोत्सव एफडी डेडलाइन


आईडीबीआई ने 375 और 444 दिनों की अवधि के साथ अमृत महोत्सव एफडी नाम से एक नई एफडी योजना शुरू की है। इन स्पेशल एफडी में निवेश की समयसीमा 31 अक्टूबर, 2023 है।

6. एसबीआई वीकेयर डेडलाइन


सीनियर सिटीजंस एसबीआई वीकेयर स्कीम में 1 अक्टूबर से निवेश नहीं कर पाएंगे। इस स्कीम में निवेश करने की समयसीमा 30 सितंबर ही है। हालांकि, इस बात की संभावना है कि बैंक समयसीमा को बढ़ा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.