Select Date:

कमाओ, खाओ और बचाओ के फलसफे से तौबा, अब बस कमाओ और उड़ाओ

Updated on 03-02-2023 07:17 PM
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कल ही आम बजट (General Budget) पेश किया है। इसमें निम्न मध्यम वर्गीय, खास कर वेतनभोगी वर्ग को वो नहीं मिला, जो उनकी चाहत थी। यह वर्ग चाह रहा था कि बजट में इनकम टैक्स (Income Tax) में छूट (Income Tax Rebate) की सीमा बढ़े। बचत पर इंसेंटिव मिले। वह चाह रहा था कि इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट की सीमा मिले। इसके साथ ही होम लोन पर भी अलग से टैक्स में छूट की व्यवस्था हो। लेकिन इस मोर्चे पर उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हुआ। हां, जो व्यक्ति बचत नहीं करते, उन्हें जरूर दो लाख रुपये की राहत मिली है।

भारत परंपरागत रूप से बचत करने वाला देश


भारत परंपरागत रूप से बचत (Saving) करने वाला देश रहा है। बचत ही भारत की वह पूंजी है, जिसके बूते भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) हर आर्थिक संकट से बचती रही है। साल 2008 से 2010 के बीच आई मंदी का तो आपको याद होगा ही। इसमें अमेरिकी समेत दुनिया भी सभी अग्रणी अर्थव्यवस्था झुलस गई थी। लेकिन भारत पर इसका कोई खास असर नहीं दिखा था। उस समय हमारे यहां सेविंग का रेट 30 से 32 फीसदी तक था। उस समय सेविंग पर इंसेंटिव भी खूब था।

हर बजट से पालते हैं उम्मीद


भारत का वेतनभोगी टैक्सपेयर्स हर बजट से कुछ न कुछ छूट की उम्मीद पाले रहता है। लेकिन उन्हें हर बार निराशा ही हाथ लगती है। इस बार तो बजट के बाद सोशल मीडिया पर एक मीम भी शेयर हुआ है। उसमें एक धारावाहिक ताड़क मेहता का उल्टा चश्मा के पात्र 'जेठालाल' का जिक्र किया गया है। उसमें कहा गया है "मिलने वाला कुछ नहीं होता फिर भी आम आदमी बजट को ऐसे देखता है....जैसे जेठालाल .. को." इस बार भी मध्यमवर्गीय टैक्सपेयर्स की उम्मीद धूल-धुसरित हुई।

बचत को प्रोत्साहन नहीं


इस बार के बजट में मध्यमवर्गीय करदाता को टैक्स में छूट मिली है। दो लाख रुपये की छूट मिली है। लेकिन सबको नहीं। इसमें एक राइडर लगा है। यह छूट उन्हीं को मिलेगी जो कि न्यू टैक्स सिस्टम को चुनेंगे। इसका मतलब है कि आपको न तो एचआरए पर टैक्स में छूट मिलेगी न ही बचत और निवेश पर। यही नहीं, आपको होम लोन की ईएमआई पर भी कोई छूट नहीं मिलेगी। बच्चों के ट्यूशन फी पर तो टैक्स छूट भूल ही जाइए।

संकेत साफ है कमाओ और उड़ाओ


नोएडा की एक आईटी कंपनी में काम करने वाले राहुल से जब इस बारे में हमने पूछा तो उनकी शानदार प्रतिक्रिया आई। उनका कहना था "बजट का फलसफा साफ है, कमाओ और उड़ाओ। बचाने के दिन लद गए। अब आप पैसे बचाएंगे तो कोई इंसेंटिव नहीं है, कोई टैक्स छूट नहीं है। यहां तक कि आपके बैंक अकाउंट में पड़े पैसों पर जो ब्याज मिलेगा, उस पर भी टैक्स चुकाना होगा।"

वेतनभोगियों की हालत खराब


कोरोना के बाद से ही देखें तो वेतनभोगियों, खास कर प्राइवेट जॉब करने वालों के दिन बेहद मुश्किल भरे हो गए हैं। कोविड की वजह से आर्थिक गतिविधियों को लगे झटकों ने बड़ी तादाद में लोगों को बेरोजगार किया है। किसी की नौकरी गई है तो किसी का वेतन घटा है। उपर से महंगाई ने तो उनकी कमर ही तोड़ दी। इससे लोगों की डिस्पोजेबल इनकम घटी है। महंगाई को काबू करने के लिए आरबीआई लगातार ब्याज दरें बढ़ा रहा है। इससे लोगों की ईएमआई भी बढ़ गई है। वेतन में बढ़ोतरी हो नहीं रही है। ऐसे में वे क्या करें..

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: इस साल देश के सबसे बड़े आईपीओ एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई। हालांकि यह निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। बाजार…
 21 July 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट में…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते (CETA) से भारतीय बाजारों की रौनक बढ़ने वाली है। अब आम ग्राहकों के पास बाजारों में सामान चुनने के लिए और भी ज्यादा विकल्प होंगे।…
 21 July 2026
नई दिल्ली: उत्तर रेलवे (Northern Railway) के दिल्ली-कानपुर मेन लाइन पर आज सुबह-सुबह एक बड़ी दुर्घटना हो गई। दिल्ली डिवीजन के गाजियाबाद-नई दिल्ली सेक्शन पर एक मालगाड़ी के छह डिब्बे…
 20 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिले पेट्रोल (E20) को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है। कई लोगों की शिकायत है कि E20 से गाड़ियों के इंजन को नुकसान हो रहा है और…
 20 July 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश…
 20 July 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट के बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज तेजी आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1 फीसदी से…
 20 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल के बावजूद सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से कच्चे तेल की…
Advt.