Select Date:

खेरसॉन शहर से रूसी सेना की पूरी वापसी

Updated on 12-11-2022 05:59 PM

खेरसॉन

यूक्रेन के खेरसॉन शहर से रूसी सैनिकों की वापसी पूरी हो गई है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने  कहा कि उसने यूक्रेन के दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में नीपर नदी के पश्चिमी किनारे से अपने सभी सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसियों ने मंत्रालय के हवाले से एक बयान में कहा कि  सुबह 5 बजे सैनिकों की वापसी पूरी की गई और अब एक भी सैन्य इकाई वहां नहीं बची है।

जिन क्षेत्रों से रूस की सेना ने वापसी की है उनमें खेरसॉन शहर भी शामिल है। यह एकमात्र क्षेत्रीय राजधानी है जिस पर मॉस्को ने यूक्रेन पर अपने हमलों के दौरान कब्जा किया था। रॉयटर्स ने रूस समर्थक एक ब्लॉगर्स के हवाले से कहा है कि रात में जब रूसी सैनिक नीपर नदी को पार कर रहे थे तब यूक्रेन की तरफ से भारी गोलीबारी की गई थी। वहीं, रूसी मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने अमेरिका की ओर से सप्लाई किए गए HIMARS रॉकेट सिस्टम के साथ रात में पांच पर नीपर नदी क्रॉसिंग पर हमला किया था।

उम्मीद से पहले ही खाली कर दिया खेरसॉन

रूस ने बुधवार को खेरसॉन से सैनिकों की वापसी का आदेश दिया। खेरसॉन से रूसी सैनिकों की वापसी काफी जल्दी में हुई है। टॉप अमेरिकी जनरल ने बुधवार को कहा था कि उनका अनुमान है नदी के उस पार रूस के करीब 20-30 हजार सैनिक है। इनकी निकसी में शायद सप्ताह भर का समय लग सकता है। रूस ने मात्र कुछ घंटों में सैनिकों की निकासी करके एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में रॉयटर्स को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि रूसी सैनिकों की वापसी में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा।

खेरसॉन से सैनिकों की वापसी बड़ा झटका

यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा जमाने में असफल होने के बाद सैनिकों की खेरसॉन से वापसी रूस के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। करीब नौ महीने से चल रही इस जंग में रूसी सेना की यह सबसे बड़ी वापसी मानी जा रही है। दूसरी ओर क्रेमलिन प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा है कि मॉस्को अब भी खेरसॉन क्षेत्र को रूस के हिस्से के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि क्रेमलिन को करीब एक महीने पहले खेरसॉन और तीन अन्य यूक्रेनी क्षेत्रों पर अवैध कब्जे की खुशी मनाने पर कोई अफसोस नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.