जम्मू-कश्मीर में जी-20 बैठक भारत के अहंकार का सबूत... दुनियाभर में हो रही दिल्ली की वाहवाही, बौखलाए बिलावल
Updated on
23-05-2023 07:31 PM
इस्लामाबाद : एक ओर जहां भारत जम्मू-कश्मीर में जी-20 मीटिंग का आयोजन कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को इससे मिर्ची लग रही है। भारत के आमंत्रण पर दुनियाभर से मेहमान इन बैठकों में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान के सुर में सुर न मिलाने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि 'अस्थायी हितों के लिए स्थायी सिद्धांतों का बलिदान देना' बुद्धिमानी नहीं है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बिलावल ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला।
जियो न्यूज की खबर के अनुसार बिलावल ने कहा, 'आज मैं दुनिया से पूछता हूं कि क्या किसी देश को संयुक्त राष्ट्र के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं से मुकरने, अपने वादों को तोड़ने और अंतरराष्ट्रीय कानून का खुलेआम उल्लंघन करने की अनुमति दी जा सकती है?' उन्होंने कहा, 'संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत प्रतिबद्धताएं पवित्र हैं। उन पर न तो कोई अंधराष्ट्रवादी राजनीतिक दल निगरानी रख सकता है और न ही समय बीतने के साथ वे कमजोर हो सकती हैं।'
जी-20 बैठकों को बताया 'अहंकार का सबूत'
भारत जम्मू-कश्मीर में जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठकें आयोजित कर रहा है। बिलावल ने कहा, 'इस कार्यक्रम की मेजबानी कर भारत जी-20 अध्यक्ष के रूप में अपनी स्थिति का 'दुरुपयोग' कर रहा है। यह वैश्विक मंच पर भारत के अहंकार का एक और प्रदर्शन है। पाक विदेश मंत्री ने भारत सरकार पर जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी मुसलमानों पर अत्याचार के बेबुनियाद आरोप लगाए और खुलकर जहर उगला। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह भारत से कश्मीर के उस विशेष दर्जे को बहाल करने का आग्रह करे जो 5 अगस्त 2019 को खत्म हो गया था।
बिलावल को जयशंकर का करारा जवाब
हाल ही में बिलावल भुट्टो शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे। यह 12 साल में किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री की पहली भारत यात्रा थी। भारत में उन्होंने लगातार अलग-अलग मंचों पर वही पुराना कश्मीर राग अलापा। इसके जवाब में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें 'आतंकवाद का प्रवक्ता' करार दिया था। उन्होंने कहा, 'उनका (बिलावल भुट्टो) जी-20 से कोई लेना-देना नहीं है। श्रीनगर और कश्मीर से भी उनका कोई मतलब नहीं है। उन्हें तो यह बताना चाहिए कि वे जम्मू-कश्मीर के अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों को कब खाली कर रहे हैं।'
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…