Select Date:

दो हफ्तों में ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर बनी 'गदर 2', 14 दिनों में बजट से 423% अध‍िक कमाई

Updated on 25-08-2023 02:25 PM
सनी देओल की 'गदर 2' को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। 11 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्‍म ने नया इतिहास बनाया है। 14 दिनों में इस फिल्‍म ने जहां भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 419.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं दूसरे हफ्ते की कमाई के मामले में इसने शाहरुख खान की 'पठान' को पटखनी दे दी है। अनिल शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म का दर्शकों को 22 साल से इंतजार था और जब फिल्‍म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो क्रेज देखने लायक रहा। हालांकि, बीते चार दिनों से जिस तरह फिल्‍म की कमाई लगातार घट रही कमाई ने चिंता बढ़ा दी है। यदि यही हाल रहा तो बॉलीवुड की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म बनने का सपना टूट सकता है।

Gadar 2 Vs Pathaan Collection: 'गदर 2' का बजट महज 80 करोड़ रुपये है। यह फिल्‍म 14 दिनों में ही बॉक्‍स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर बन चुकी है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'गदर 2' ने अपने दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। पहले हफ्ते में इस फिल्‍म ने 284.63 करोड़ रुपये कमाए थे। इस वक्‍त बॉलीवुड की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म 'पठान' है। 'गदर 2' ने दूसरे हफ्ते में शाहरुख खान की फिल्‍म को पटखनी दी है, क्‍योंकि 'पठान' ने अपने दूसरे हफ्ते में 94.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। इसमें भी हिंदी वर्जन से फिल्‍म ने 91.50 करोड़ रुपये कमाए थे। 'गदर 2' की कमाई दूसरे हफ्ते में 41.92% अध‍िक है। हिंदी में बॉलीवुड की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बनने के लिए 'गदर 2' को 'पठान' का 524.53 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ना होगा।

शुक्रवार को फिर 16% घटी 'गदर 2' की कमाई

Gadar 2 Collection Day 14: 'गदर 2' ने अपने दूसरे गुरुवार को बॉक्‍स ऑफिस पर 8.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। बुधवार की तुलना में यह -16% कम है। यही 'गदर 2' की सबसे बड़ी चिंता भी है, क्‍योंकि बीते सोमवार से ही फिल्‍म की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, आगे वीकेंड पर शनिवार और रविवार को फिल्‍म की कमाई बढ़ने की पूरी उम्‍मीद है। भारत-पाकिस्‍तान के 70 के दशक के बैकड्रॉप पर इस फिल्‍म ने 14 दिनों में देश में 419.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और 494.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

14 दिनों में वलर्डवाइड 545 करोड़ पार पहुंची 'गदर 2'

Gadar 2 Worldwide Collection Day 14: सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्‍कर्ष शर्मा, स‍िमरत कौर और मनीष वाधवा जैसे सितारों से सजी 'गदर 2' का विदेशी बाजार में अच्‍छा खासा दबदबा है। 14 दिनों में विदेशी बाजार में फिल्‍म ने 51 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। जबकि दो हफ्तों में 'गदर 2' का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन 545.60 करोड़ रुपये है। 'गदर 2' के पास अभी कमाई का वक्‍त है, लेकिन वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन के मामले में यह 'पठान' के 1050.05 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्‍शन से अभी बहुत पीछे है।

'ड्रीम गर्ल 2', 'किंग ऑफ कोठा' और 'OMG 2' ने बढ़ाई टेंशन

शुक्रवार को आयुष्‍मान खुराना और अनन्‍या पांडे की 'ड्रीम गर्ल 2' भी रिलीज हो रही है। पिछली फिल्‍म 'ड्रीम गर्ल' ने वर्ड ऑफ माउथ के बूते बढ़‍िया कमाई की थी, ऐसे में यदि यह नई फिल्‍म भी दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहती है तो यह 'गदर 2' के लिए परेशानी बन सकती है। इसके अलावा दुलकर सलमान की 'किंग ऑफ कोठा' भी हिंदी में रिलीज हो रही है। जबकि पहले से ही अक्षय कुमार और पंकज त्र‍िपाठी की 'OMG 2' एक सधी हुई रफ्तार में कमाई कर रही है। हालांकि, बीते चार दिनों में 'OMG 2' में भी लगातार गिरावट है, लेकिन 'गदर 2' के मुकाबले इस फिल्‍म की कमाई में आई कमी कम है।

'गदर 2' के लिए नामुमकिन सा है KGF 2 और 'बाहुबली 2' को पछाड़ना

शाहरुख खान की 'पठान' ने दो हफ्तों में 458.9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। इसमें से हिंदी वर्जन में कमाई 442.50 करोड़ रुपये थी। 'गदर 2' ऐसे में कुल कमाई के मामले 'पठान' से पीछे चल रही है। यश की KGF 2 ने दो हफ्तों में 682.7 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि प्रभास की 'बाहुबली 2' ने 803.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। जाहिर तौर पर 'गदर 2' इन दोनों ही फिल्‍मों से अभी बहुत पीछे है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.