'बिग बॉस 18' से हुई आखिरकार गधराज की रिहाई, इन पांच कंटेस्टेंट्स में से नहीं हुआ किसी का एलिमिनेशन
Updated on
13-10-2024 12:17 PM
'बिग बॉस सीजन 18' में कुल 18 कंटेस्टेंट्स ने घर में कदम रखा। साथ ही जब 19वें सदस्य की एंट्री हुई तो हर कोई हैरान रह गया। वह थे गधराज। जिनको देख हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि कुछ दिन पहले पेटा इंडिया ने शो के मेकर्स और सलमान खान को एक पत्र लिखकर गधे को छोड़ने का अनुरोध किया था। और अब उस बात पर अमल कर लिया गया है।
'पीपुल्स फॉर एनिमल्स' नामक एक एनजीओ ने भी शो के निर्माताओं की आलोचना की थी और उन पर जानवरों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने शो के निर्माताओं पर अपने 'मनोरंजन' के लिए गधे को मुश्किल स्थिति में रखने का आरोप लगाया और उनसे गधे को छोड़ने का अनुरोध किया था।
गधराज की हो गई रिहाई
वहीं, अब PFA ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है और उसमें मेनका गांधी को शुक्रिया कहा है। लिखा, 'इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए पीपुल फॉर एनिमल्स की अध्यक्ष श्रीमती मेनका संजय गांधी का धन्यवाद। यह सफलता समुदाय के सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों से मिली है, जो गधे की रिहाई के लिए खड़े हुए थे।'
'बिग बॉस 18' से नहीं हुआ कोई एलिमिनेट
सलमान खान के शो में जिस भी उद्देश्य से गधराज को लाया गया हो, उस पर तो अब पानी फेर दिया गया है। वहीं, बीते एपिसोड से किसी को भी एलिमिनेट नहीं किया गया है। दशहरा के मौके पर उन्हें रियायत दी गई है और एक और मौका देते हुए खुद को साबित करने के लिए कहा गया है। इस हफ्ते वैसे चेतना पांडे, अविनाश मिश्रा, गुणरत्न, करणवीर मेहरा और मुस्कान बामने नॉमिनेटेड थे।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…