Select Date:

गडकरी का बेबाक बोल, वोट देना हो तो दो मगर माल-पानी नहीं मिलेगा

Updated on 30-09-2023 01:44 PM
वाशिम (महाराष्ट्र): बेबाक बयानबाजी के मशहूर बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों के सामने चुनाव खर्च पर दो टूक राय रखी। उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में वह प्रचार के लिए पोस्टर-बैनर नहीं लगाएंगे। अगले चुनाव में पोस्टर-बैनर नहीं लगाऊंगा। इस बार चुनाव में लक्ष्मी दर्शन भी नहीं होंगे, माल-पानी भी नहीं दूंगा। चाय-पानी भी नहीं कराऊंगा मगर प्रमाणिक तौर पर ईमानदारी सेवा करूंगा। चुनाव में वोट के लिए पैसा भी नहीं दूंगा। मैंने एक पैसा खाया नहीं इसलिए खाने भी नहीं दूंगा। जिन्हें वोट देना है वो दें, नहीं तो न दें। उन्होंने कहा कि राजनीति करने के लिए झूठ बोलने की जरूरत नहीं है। नितिन गडकरी का यह बयान अब काफी वायरल हो रहा है।
2014 में कांग्रेस से छीनी थी नागपुर सीट
नितिन गडकरी बीजेपी के ऐसे नेताओं में शुमार हैं, जिनकी काम की तारीफ उनके विरोधी भी करते हैं। संसद में भी सांसदों ने खुले तौर पर उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि गडकरी विचाराधारा से हटकर देश के लिए काम कर रहे हैं। पिछले दिनों बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मुलाकात के बाद गडकरी की ईमानदारी के कायल हो गए। नितिन गडकरी पिछले दो लोकसभा चुनावों में नागपुर के सांसद चुने गए। 2014 में उन्होंने कांग्रेस के विलास मुत्‍तेमवार को करीब 3 लाख वोटों से हराया था। विलास मुत्‍तेमवार 1998 से 2009 के बीच हुए आम चुनावों में लगातार नागपुर सीट पर जीत दर्ज की थी। नागपुर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ था। नितिन गडकरी से पहले 1996 में बीजेपी इस सीट पर पहली बार जीत दर्ज की थी। 2019 में गडकरी ने कांग्रेस से कद्दावर नेता नाना पटोले को शिकस्त दी थी। नाना पटोले कई बार गडकरी को अपना राजनीतिक गुरु बता चुके हैं।
बेबाक बोल के कारण चर्चित रहते हैं गडकरी
नितिन गडकरी अपने बेबाक बोल के कारण चर्चित रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि अगले तीन महीने में देश के सभी हाइवे पर गाड़ी मक्खन की तरह चलेगी। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक 1.46 लाख किलोमीटर हाइवे के गड्ढे भरे जाएंगे। इस दौरान उन्होंने खुली चेतावनी दी कि अगर दिसंबर के बाद हाइवे के रास्ते में क्रैक मिला तो ठेकेदार को बुलडोजर के सामने डालूंगा। जुलाई 2023 में उन्होंने मुंबई के एक कार्यक्रम में अपने ही सरकार को निशाने पर ले लिया था। तब नितिन गडकरी ने कहा कि सरकारें समय पर फैसले नहीं लेती। राजनीति अब सत्तानीति हो गई है, इसका लोक कल्याण से लेना-देना नहीं रह गया है। ऐसा देखकर लगता है कि राजनीति से सन्यास ही ले लिया जाए। मार्च 2023 में भी उन्होंने देश की राजनीति पर बड़ा बयान दिया था। तब नितिन गडकरी ने कहा था कि वह देश में जैव ईंधन को लेकर प्रयोग कर रहे हैं। अगर लोगों को पसंद आए तो ठीक वरना वोट मत देना। उन्होंने खुले शब्दों में कहा था कि वह पॉपुलर पॉलिटिक्स के लिए ज़्यादा मक्खन लगाने के लिए तैयार नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.