गडकरी ने बयान ने उड़ा दी टाटा, महिंद्रा की नींद, हुआ तगड़ा नुकसान, कैसा है आज का हाल
Updated on
13-09-2023 02:49 PM
नई दिल्ली: मंगलवार को नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने डीजल गाड़ियों को लेकर एक बयान दिया, जिसके बाद ऑटो कंपनियों को तगड़ा झटका लगा। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से एक बयान आया। उन्होंने कहा कि वो डीजल गाड़ियों पर 10 फीसदी एक्सट्रा टैक्स लगाने के लिए वित्त मंत्री से सिफारिश करेंगे, हालांकि थोड़ी देर बाद ही उनकी ओर से सफाई भी दे दी गई कि फिलहाल सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। लेकिन इस बीच ऑटो कंपनियों के शेयर में सुनामी आ गई।
मंगलवार को टाटा, महिंद्रा के शेयर में सुनामी
नितिन गडकरी के इस बयान के बाद टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को बड़ा झटका लगा। मंगलवार को टाटा मोटर्स के शेयर में 2.19 फीसदी की गिरावट आई तो वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी कल और आज भी गिरावट देखने को मिली। टाटा मोटर्स के शेयरों में मंगलवार को आई गिरावट के कारण कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन (एमकैप) 2,10,838.56 करोड़ तक गिर गया। टाटा मोटर्स के निवेशकों को इससे सीधे-सीधे 6,344.75 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। वहीं शेयरों में आई गिरावट के चलते महिंद्रा के मार्केट कैपिटलाइजेशन में घटकर 1,88,145.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जिसके कंपनी के निवेशकों को 8,592.78 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा मंगलवार को अशोक लीलैंड-आयशर मोटर्स के शेयर में भी 1.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है।
आज कैसा है इन शेयरों का हाल
नितिन गडकरी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि डीजल गाड़ियों पर अतिरिक्त टैक्स लगाने का सरकार का कोई प्रस्ताव नहीं है। जिसका असर आज ऑटो शेयरों पर दिखा है। कल गिरने के बाद आज टाटा मोटर्स के शेयरों में सुधार आया है। हालांकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली। महिंद्रा के शेयर -13.15 अंक गिरकर 1544.45 पर कारोबारलकर रहे हैं। वहीं टाटा मोटर्स के शेयर्स 5.20 अंक की तेजी के साथ 626.20 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…