गांधी-नेहरू ने बचाया पाकिस्तान, जिन्ना को मानना चाहिए अहसान... पाकिस्तानी प्रोफेसर ने खोली अपने मुल्क की पोल
Updated on
13-07-2023 02:19 PM
लंदन: ब्रिटेन ने लंबी गुलामी के बाद भारत को आजादी तो दी, लेकिन एक सुंदर देश को दो हिस्सों में बांट कर रख दिया। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने अंग्रेजों से मांग की थी, कि मुस्लिमों को उनका अलग देश दिया जाए। अब इस मामले पर पाकिस्तान के एक प्रोफेसर ने कहा है कि महात्मा गांधी ने जान देकर पाकिस्तान को बचाया, नहीं तो यह कभी खड़ा ही न हो पाता। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना को भारत सरकार का शुक्रगुजार होना चाहिए कि वह अपनी जुबान पर कायम रहे।
पाकिस्तानी मूल के स्वीडिश प्रोफेसर इश्तियाक अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में वह इस बात पर चर्चा कर रहे होते है कि अगर भारत से सभी मुस्लिम पाकिस्तान आ जाते तो बेहद मुश्किल हो जाती। वह कहते हैं कि पाकिस्तान जब बना तब यहां कागज तक नहीं था। अगर इतनी बड़ी आबादी पाकिस्तान में आ जाती तो ये देश बनने से पहले ही बर्बाद हो गया होता। जिन्ना नहीं चाहते थे कि भारत से मुस्लिमों का एक पूरा सैलाब आ जाए।
पाकिस्तान को महात्मा गांधी ने बचाया
इश्तियाक अहमद ने कहा, '3.5 करोड़ लोग भारत से आ सकते थे। जिस तरह हमने किसी हिंदू सिख को पश्चिमी पाकिस्तान में नहीं रहने दिया अगर उसी तरह वहां से भी मुस्लिमों को भगा दिया जाता तो मुश्किल हो जाती। मान लीजिए अगर बिहार का 50 लाख मुसलमान पूर्वी पाकिस्तान चला जाता जो उस समय बेहद गरीब था और अगर तीन करोड़ लोग यहां आ जाते तो पाकिस्तान गिर जाता। ऐसे में तो पाकिस्तान को महात्मा गांधी ने अपनी जान देकर बचाया है।'
भारत सरकार का अहसान मानें
प्रोफेसर इश्तियाक अहमद ने आगे कहा, 'जिन्ना को भारत सरकार का अहसान मानना चाहिए कि वह अपनी जुबान पर कायम रहे।' प्रोफेसर इश्तियाक की किताब, 'जिन्ना: हिस सक्सेस, फेलियर एंड रोल इन हिस्ट्री' को लेकर बातचीत से जुड़े एक वीडियो का यह अंश है। इस वीडियो में वह कई बार महात्मा गांधी को याद करते हैं। उन्होंने इस दौरान महात्मा गांधी की तुलना इतिहास के कई महान धार्मिक लोगों से की।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…