आरोपियों ने लड़की को घर से निकाला तो पुलिस के पास पहुंची मां
बताया जाता है कि लड़की लड़के के साथ रहने भी चली गई, लेकिन बाद में उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया और वह वापस घर आ गई। इस पर पीड़िता की मां ने पुलिस की शरण लेते हुए एफआईआर दर्ज कराई। इस पर आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया।थाना प्रभारी सुदेश कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं।
