गश्मीर महाजनी के पिता रवींद्र महाजनी का फ्लैट में मिला शव, बदबू आने के बाद हुई जानकारी
Updated on
15-07-2023 03:28 PM
'इमली' फेम गश्मीर महाजनी के पिता और मराठी एक्टर और डायरेक्टर रवींद्र महाजनी का निधन हो गया। उनका शव शुक्रवार 14 जुलाई को पुणे के एक अपार्टमेंट में पाया गया। पुलिस ने बताया कि वह पुणे के तालेगांव दाभाड़े के अपार्टमेंट में अकेले रहते थे। वह पिछले 8 महीने से यहां की जर्बिया सोसायटी में किराए से रह रहे थे। पड़ोसियों ने शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे अपार्टमेंट से बदबू आने के बाद पुलिस को कॉन्टैक्ट किया था।
जल्द ही, तलेगांव MIDC पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और अपार्टमेंट को अंदर से बंद पाया। स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और घर में एंट्री की। जहां रवींद्र महाजनी का शव पाया गया। पुलिस ने कहा कि अपार्टमेंट के मालिक ने डेड बॉडी की पहचान एक्टर गश्मीर महाजनी के पिता रवींद्र महाजनी के रूप में की है। पुलिस को शक है कि एक्टर का निधन दो से तीन दिन पहले हो गया था। जब बदबू आई, तब जानकारी हो सकी।
एक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने अभिनेता के परिवार को सूचित किया और मौत के कारण की पुष्टि के लिए उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। रवींद्र महाजनी को 'मुंबईचा फौजदार' (1984) और 'कलात नकलत' (1990) जैसी फिल्मों से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। 1970 के दशक में इन्होंने मराठी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया था। इन्हें साल 2019 में आई पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' में भी अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया था।
रवींद्र महाजनी को 'विनोद खन्ना' का मिला था टैग
रवींद्र महाजनी के बेटे गश्मीर महाजनी भी एक्टर हैं। उन्होंने 'इमली' सीरियल में आदित्य त्रिपाठी के किरदार से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने 'झलक दिखला जा 10' किया और अब वो कलर्स के ही सीरियल 'तेरे इश्क में घायल' में नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि रवींद्र को मराठी फिल्म इंडस्ट्री का विनोद खन्ना कहा जाता था। उन्होंने वहां एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया था।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…