6% उछला गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स का शेयर, दिख रही भारी खरीदारी, जानिए क्या करती है कंपनी
Updated on
15-09-2023 02:01 PM
नई दिल्ली : गेटवे डिस्ट्रिपार्क एक व्यापक इंटरमॉडल लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर है। इसका देशभर में अच्छा खासा इंफ्रास्ट्रक्चर है। कंपनी के नेटवर्क में नौ इनलैंड कंटेनर डिपो और कंटेनर फ्रेट स्टेशन शामिल हैं। इससे अच्छी तरह से लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस किये जाते हैं। इनके पास 31 ट्रेनसेट और 500 से अधिक ट्रेलरों का बेड़ा है। इससे अपनी फैसेलिटीज और समुद्री बंदरगाहों के बीच माल की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होती है।
इसके अलावा, वे फर्स्ट एंड लास्ट मील का कनेक्शन प्रदान करके EXIM इंडस्ट्री के लिए एक कंपलीट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस सुनिश्चित करते हैं। कंपनी की सेवाओं में जनरल और बॉन्डेड वेयरहाउसिंग, रेल और सड़क परिवहन, कंटेनर हैंडलिंग और वैल्यू एडेड सर्विसेज की एक रेंज शामिल है।
गेटवे डिस्ट्रिपार्क लिमिटेड ने हाल ही में अपने Q1FY24 परिणामों की घोषणा की थी। इसमें कंपनी की बिक्री Q1FY23 की तुलना में 7.5% बढ़कर 369.69 करोड़ रुपये हो गई। जबकि कंपनी का परिचालन लाभ 10.7% बढ़कर 100.55 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह, कंपनी का शुद्ध लाभ 8.3% बढ़कर 62.47 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, कंपनी पिछले 3 वर्षों में अपनी बिक्री को 3% और शुद्ध लाभ को उसी अवधि के लिए 36% बढ़ाने में सक्षम रही है।
कंपनी ने पिछले एक साल में 28% और मार्च 2022 में सूचीबद्ध होने की तारीख से 30% का रिटर्न दिया है। इसके अलावा, कंपनी का ROCE 12.8% और ROE 14% है। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 6% से अधिक की तेजी दिखाई दी है। इसके अलावा शेयर की वॉल्यूम में 1.73 गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई। निवेशक इस ट्रेंडिंग स्टॉक पर नजर बनाकर रख सकते हैं।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…