गौरव खन्ना ने छोड़ा 'अनुपमा', खत्म हुआ अनुज कपाड़िया का सफर, रूपाली गांगुली से अनबन पर भी एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
Updated on
03-12-2024 05:21 PM
अक्टूबर में 'अनुपमा' में 15 साल के टाइम लीप में कई किरदार बाहर हो गए लेकिन गौरव खन्ना का रोल अनुज कपाड़िया कई दिनों से सीक्रेट बना हुआ था। दो महीने तक सेट से दूर रहने के बाद एक्टर ने आखिरकार शो में अपने किरदार के बारे में बता दिया है। गौरव खन्ना ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो अब शो का हिस्सा नहीं हैं और उन्होंने 'अनुपमा' को छोड़ दिया है।
ईटाइम्स से बात करते हुए, गौरव ने कहा, 'लोग मुझसे अनुपमा में मेरी वापसी के बारे में लगातार पूछ रहे हैं। राजन सर (निर्माता राजन शाही) ने कैरेक्टर के लिए मुझसे बात की और हमने इसके लिए दो महीने तक इंतजार किया। हालांकि, कहानी को आगे बढ़ना था और इंतज़ार करने का अब कोई मतलब नहीं रह गया था। उन्होंने भी महसूस किया कि अब मेरे लिए कुछ बड़ा तलाशने का समय आ गया है। तो, अभी के लिए अनुज का चैप्टर बंद हो गया है लेकिन मैं इसे अल्पविराम के रूप में देखता हूं, पूर्ण विराम के रूप में नहीं। यदि कहानी की मांग है तो मुझे वापस लौटने में खुशी होगी।'
खत्म हुआ अनुज कपाड़िया का रोल
उन्होंने आगे कहा कि उनके रोल की शुरुआत एक गेस्ट के तौर पर होनी थी। उन्होंने कहा, 'अनुज के रोल की प्लानिंग तीन महीने के कैमियो के तौर पर बनाई गई थी, लेकिन यह तीन साल तक चलने वाले मेरे करियर का एक बड़ा हिस्सा बन गया। इस तरह का प्यार दुर्लभ है और मैं इसके लिए अपने फैंस को धन्यवाद कहता हूं।'
रूपाली गांगुली से अनबन पर कहा ये
लीड रोल करने वाली रूपाली गांगुली के साथ अनबन की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर गौरव खन्ना ने कहा, 'मैं ऐसे इंटरव्यूज में शामिल नहीं होता या अफवाहों पर रिएक्शन नहीं देता। जो काम हमने मिलकर बनाया है वह मायने रखता है। मैंने हमेशा अपने स्किल पर ध्यान दिया है और 'एक्शन' और 'कट' से परे क्या होता है यह मायने नहीं रखता है।'
गौरव खन्ना के शोज
गौरव को फेमस शो 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया के रोल के लिए बहुत सराहना मिली, जिसमें रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे भी लीड रोल में थे। अनुज और अनुपमा के रोल में गौरव और रूपाली की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। 'अनुपमा' के अलावा एक्टर 'सीआईडी', 'कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन', 'मेरी डोली तेरे अंगना', 'जीवन साथी', 'ससुराल सिमर का', 'तेरे बिन' और 'गंगा' जैसे शो में भी दिखाई दिए हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…