गौरी स्प्रैट ने आमिर खान की फैमिली संग मुलाकात पर तोड़ी चुप्पी, अब तक देखी हैं एक्टर बॉयफ्रेंड की बस 2 फिल्में
Updated on
15-03-2025 04:31 PM
आमिर खान ने हाल ही अपने 60वें बर्थडे पर अपने नए प्यार गौरी स्प्रैट से मिलवाया, जिनके साथ वह डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं। आमिर ने बर्थडे पर मीडिया के लिए एक छोटा सा जश्न रखा था, जिसमें सभी को गौरी से मिलवाया। साथ ही बताया था कि उनकी फैमिली और बच्चों को गौरी बहुत पसंद आईं, और गर्मजोशी से स्वागत किया। अब पहली बार खुद गौरी स्प्रैट ने बात की है। गौरी ने बताया कि आमिर की फैमिली ने उनका कैसे स्वागत किया, कैसा रिएक्शन था।
साथ ही गौरी स्प्रैट ने यह भी बताया कि वह बॉलीवुड की फिल्में नहीं देखतीं, और अभी तक सिर्फ आमिर की ही दो फिल्में देखी हैं। मालूम हो कि गौरी को आमिर अपने दोस्तों- शाहरुख और सलमान खान से भी मिलवा चुके हैं।
गौरी ने बताया आमिर की फैमिली ने कैसे किया स्वागत
'डेकेन हेराल्ड' की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरी स्प्रैट ने कहा कि आमिर की फैमिली ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। वो लोग उनके साथ गर्मजोशी से पेश आए।'
गौरी नहीं जानतीं आमिर खान का काम, बस देखी हैं ये दो फिल्में
इसी बीच गौरी के एक खुलासे ने सबको हैरान कर दिया। दरअसल, गौरी को आमिर के काम और उनकी फिल्मों के बारे में पता ही नहीं है। गौरी ज्यादा हिंदी फिल्में नहीं देखतीं। जब उनसे आमिर की फेवरेट फिल्मों के बारे में पूछा गया, तो गौरी ने कहा कि उन्होंने ज्यादा फिल्में नहीं देखी हैं। तब आमिर ने मीडिया से कहा, 'वह बेंगलुरु में पली-बढ़ीं और उन्हें अलग-अलग तरह की फिल्मों और आर्ट से लगाव है। इसलिए वह हिंदी फिल्में नहीं देखतीं। उन्होंने शायद मेरा भी ज्यादा काम नहीं देखा है।'
आमिर को सुपरस्टार नहीं पार्टनर के रूप में देखती हैं गौरी
तब गौरी स्प्रैट ने बताया कि उन्होंने आमिर की 'दिल चाहता है' और 'लगान' देखी है, लेकिन कई साल पहले।' जब गौरी से पूछा गया कि क्या आमिर के काम से अनजान होने के कारण उनके रिश्ते को मदद मिली, तो गौरी और आमिर दोनों ने कहा कि ऐसा हुआ है। गौरी, आमिर को सुपरस्टार के रूप में नहीं, बल्कि एक पार्टनर के रूप में देखती हैं।
आमिर की ख्वाहिश, 'तारे जमीं पर' देखें गौरी
आमिर ने फिर कहा कि वह चाहेंगे कि गौरी स्प्रैट उनकी फिल्म 'तारे जमीं पर' जरूर देखें। आमिर ने कहा कि यह फिल्म उनके फिल्म फेस्टिवल के हिस्से के रूप में दोबारा रिलीज हो रही है, तो इसलिए कोशिश करेंगे कि वह और गौरी इसे देखें।
आमिर ने की गौरी की तस्वीरें न खींचने की गुजारिश
आमिर ने मीडिया से गौरी स्प्रैट की तस्वीरें क्लिक न करने की भी गुजारिश की, और कहा कि वह अभी बॉलीवुड की इस मैडनेस में घुल-मिलने की कोशिश कर रही हैं। आमिर ने बताया कि वह गौरी को पिछले 25 साल से जानते हैं, और वह 6 साल के एक बेटे की मां हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…