गौतम अडानी को मिल गया पुराना 'दोस्त', 6,000 करोड़ का चेक थमाने की तैयारी, शेयर बनेंगे रॉकेट
Updated on
15-09-2023 02:00 PM
नई दिल्ली: गौतम अडानी (Gautam Adani) की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) को जल्दी ही करीब 6,000 करोड़ रुपये का चेक मिल सकता है। फ्रांस की कंपनी टोटलएनर्जीज (TotalEnergies) एक बार फिर अडानी ग्रुप में निवेश की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में टोटलएनर्जीज कर सकती है। जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप और फ्रांसीसी कंपनी के बीच यह पहली बड़ी होगी। पिछले साल फ्रेंच कंपनी ने अडानी ग्रुप की ग्रीन एनर्जी बिजनस कंपनी ANIL में निवेश करने की घोषणा की थी। लेकिन हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के कारण इस निवेश को रोक दिया था। इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे लेकिन ग्रुप ने इन आरोपों को खारिज किया है। इस रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। हालांकि हाल के दिनों में कुछ हद तक इसकी भरपाई हो चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक टोटल अपने क्लीन एनर्जी के पोर्टफोलियो को बढ़ाना चाहती है। इसके लिए वह अडानी ग्रीन के प्रोजेक्ट्स में निवेश कर सकती है। फ्रेंच कंपनी अडानी ग्रुप में करीब 70 करोड़ डॉलर यानी करीब 58,14,13,35,000 रुपये का निवेश कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक अभी इस बारे में बातचीत चल रही है। अडानी ग्रुप और टोटल के प्रतिनिधियों ने इस पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। अगर यह डील होती है तो इससे टोटल को भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का मौका मिलेगा जबकि अडानी ग्रुप को और प्रोजेक्ट्स बनाने के लिए फंड मिलेगा। इससे अडानी ग्रीन में टोटल की हिस्सेदारी बढ़ जाएगी। अभी उसकी कंपनी में 19.75% हिस्सेदारी है।
क्यों रोका निवेश
साल 2019 में टोटल ने 60 करोड़ डॉलर में अडानी गैस लिमिटेड में 37.4 परसेंट हिस्सेदारी खरीदी थी। इसी तरह साल 2021 में कंपनी ने अडानी ग्रीन में 20 परसेंट हिस्सेदारी खरीदी थी। साथ ही उसने अडानी ग्रीन के कुछ सोलर फार्म्स में 50 परसेंट तक हिस्सेदारी खरीदी दी। यह डील करीब 2.5 अरब डॉलर में हुई थी जो भारत में सबसे बड़े विदेशी निवेश में से एक है। 2022 में अडानी ग्रीन में टोटल के निवेश की वैल्यू 10 अरब डॉलर पहुंच गई थी। टोटल और अडानी ग्रुप ग्रीन हाइड्रोजन से जुड़ी परियोजनाओं में बड़ा निवेश करने की तैयारी में थे। लेकिन जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद टोटल ने अपनी योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अडानी ग्रुप की ग्रीन एनर्जी बिजनस में 70 अरब डॉलर के निवेश की योजना है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…