Select Date:

अडानी पावर से मिला गौतम अडानी को बूस्ट, सभी शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी

Updated on 21-08-2023 12:50 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी दिख रही है। जून तिमाही में ग्रुप की कंपनियों का नेट प्रॉफिट 70 परसेंट उछलकर 12,854 करोड़ रुपये रहा है। खासकर पोर्ट्स, पावर और ग्रीन एनर्जी बिजनस का परफॉरमेंस शानदार रहा है। इस कारण आज ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में काफी तेजी दिख रही है। सोमवार को अडानी पावर (Adani Power) के शेयरों में छह फीसदी से अधिक तेजी आई जबकि अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) का शेयर करीब चार फीसदी बढ़ गया। इसी तरह ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में 1.5 परसेंट से अधिक तेजी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी 11 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

सुबह 11.15 बजे अडानी पावर का शेयर 6.15% की तेजी के साथ 323.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस, अंबूजा सीमेंट्स, एसीसी और एनडीटीवी के शेयरों में 0.56 से 3.25 परसेंट की तेजी रही। इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी ग्रुप की सभी 10 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेजी आई थी। इस तेजी की वजह एक रिपोर्ट थी। इसमें दावा किया गया था कि आबू धाबी की नेशनल एनर्जी कंपनी PJSC (TAQA) अडानी ग्रुप में 2.5 अरब डॉलर का निवेश करने जा रही है। हालांकि अडानी ग्रुप ने इस रिपोर्ट का खंडन किया लेकिन तब तक कंपनी के शेयरों में काफी तेजी आ चुकी थी।

हिंडनबर्ग का कहर

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ के साथ कई दूसरे आरोप लगाए गए थे। गौतम अडानी की अगुवाई वाले इस ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया था। लेकिन इससे ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। ग्रुप का मार्केट कैप भी 10 लाख करोड़ रुपये के कम हो गया था। अडानी भी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में काफी नीचे खिसक गए थे। हालांकि हाल के दिनों में ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी आई है लेकिन ये अब भी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.