गौतम अडानी ने पूरी जिंदगी जितना कमाया, उससे ज्यादा इस साल गंवाया, जानिए कितनी रह गई नेटवर्थ
Updated on
02-11-2023 03:28 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) पिछले साल सितंबर में दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। यह मुकाम हासिल करने वाले वह एशिया के पहले शख्स बने थे। तब उनकी नेटवर्थ 150 अरब डॉलर से ज्यादा पहुंच गई थी। लेकिन इस साल जनवरी में आई एक रिपोर्ट ने उन्हें ऐसा झटका दिया कि वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 20 से बाहर हो गए। अडानी इस साल सबसे ज्यादा दौलत गंवाने के मामले में पहले नंबर पर हैं। दिलचस्प बात है कि दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ में इस साल जितनी उछाल आई है, करीब उतनी ही रकम अडानी ने गंवाई है।
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप ने शेयरों की कीमत के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है लेकिन इससे ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है। बुधवार को अडानी की नेटवर्थ में 1.49 अरब डॉलर की गिरावट आई और यह 58.7 अरब डॉलर रह गई। अडानी की नेटवर्थ में इस साल 61.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है। यानी अडानी ने ताउम्र जितना कमाया है, उससे ज्यादा इस साल गंवा दिया है। अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अभी 22वें नंबर पर हैं।
जकरबर्ग टॉप पर
इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग पहले नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 67.4 अरब डॉलर की तेजी आई है और वह 113 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। मस्क 198 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 160 अरब डॉलर दूसरे नंबर पर आ गए हैं जबकि फ्रांस के जोसेफ आरनॉल्ट (157 अरब डॉलर) तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 85.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…