गौतम अडानी की मौज, 11 लाख करोड़ रुपये के पार गया कंपनियों का मार्केट कैप, जानिए क्यों पैसा लगा रहे लोग
Updated on
09-09-2023 02:15 PM
नई दिल्ली : अडानी ग्रुप के शेयरों (Adani Group Shares) पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर अब दूर-दूर तक नहीं है। भारी खरीदारी के चलते शुक्रवार को अडानी ग्रुप का कुल बाजार पूंजीकरण (Adani Group Market Cap) 11 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार वैश्विक और घरेलू निवेशकों की खरीदारी देखने को मिल रही है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अडानी ग्रुप की कंपनियों ने अपने मार्केट कैप में 7,039 करोड़ रुपये जोड़े। इससे ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 11.02 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
ग्रुप ने जोड़े 5 लाख करोड़ रुपये
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद लोगों ने अडानी ग्रुप के शेयरों में जमकर बिकवाली की थी। कई शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। फिर मार्च, 2023 के बाद से शेयरों में रिकवरी आना शुरू हुई। तब से अडानी ग्रुप ने अपने मार्केट कैप में करीब 5 लाख करोड़ रुपये जोड़े हैं।
इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर बिजनस का हो रहा विकास
अडानी के शेयरों में उछाल की वजह ग्रुप द्वारा इसके इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर बिजनसेज में लागातर विकास करते रहना, रणनीतिक फोकस, फंड जुटाना और एनर्जी की लगातार बढ़ती डिमांड है। एक जानी-मानी घरेलू ब्रोकरेज फर्म के विश्लेषक ने कहा, 'निवेशक अडानी ग्रुप के डायवर्सिफाइड बिजनस मॉडल की वैल्यू को पहचान रहे हैं। ग्रुप ने फंडरेजिंग की कोशिशों और प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन को दोगुना कर दिया है। आने वाले समय में बिजली एक प्रमुख मुद्दा बन सकती हैं। क्योंकि मजबूत घरेलू आर्थिक विकास के कारण देश में एनर्जी की डिमांड बढ़ रही है। आने वाले महीनों में यह ट्रेंड अडानी ग्रुप के शेयरों में लिवाली की भावना में बदल सकता है।'
कैसा रहा शेयरों का हाल
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अडानी एंटरप्राइजेज 0.47 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 1.92 फीसदी, अडानी पावर 2.93 फीसदी, अडानी ग्रीन 0.06 फीसदी, एनडीटीवी 0.45 फीसदी और अडानी विल्मर 0.42 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं, एसीसी 0.82 फीसदी, अंबुजा सीमेंट 0.08 फीसदी, अडानी एनर्जी 0.65 फीसदी और अडानी टोटल का शेयर 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…