हीरानंदानी ग्रुप कर सकता है निवेश
रियल एस्टेट कारोबारी हीरानंदानी समूह के सीईओ दर्शन नंदानी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में डेटा सेंटर पार्क के लिए 800 करोड़ रुपये का निवेश किया था। समूह ने यीडा क्षेत्र में भी निवेश की इच्छा व्यक्त की है। समूह ने डेटा सेंटर पार्क के अलावा सेमीकंडक्टर इकाई लगाने को भी 100 एकड़ जमीन मांगी है। यही प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष दिया है। प्राधिकरण ने सेक्टर-28 में जमीन की तैयारी भी कर ली है।
