शाहरुख खान के साथ KKR की मीटिंग में नाचते हैं गौतम गंभीर? SRK ने बताया ड्रेसिंग रूम में और क्या-क्या होता है!
Updated on
27-05-2024 06:25 PM
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर आईपीएल 2024 का खिताब जीत लिया। इसके बाद बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान सातवें आसमान पर हैं। चेन्नई में आयोजित इस जीत का जश्न मनाने के लिए शाहरुख को केकेआर के खिलाड़ियों के साथ मैदान में कई बार देखा गया। केकेआर टीम के मेंटर और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के साथ शाहरुख का बहुत करीबी रिश्ता है। हाल ही में, किंग खान ने खुलासा किया कि टीम मीटिंग के लिए उनका एक नियम है और यह जानकर आप ठहाके मारकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।
'स्टार स्पोर्ट्स इंडिया' के साथ बातचीत में, Shahrukh Khan ने पूर्व क्रिकेटर और केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर की सराहना की और ड्रेसिंग रूम से कुछ मजेदार पल शेयर किए। शाहरुख ने कहा, 'हमारा एक नियम है: जब भी मैं टीम मीटिंग में जाता हूं, तो चर्चा हमेशा होती है कि सब जैसे चाहेंगे वैसे खेलेंगे, लेकिन इस बार गौतम को नचाते हैं। वह दयालु रहे हैं। हम जितनी तीन बार साथ रहे हैं, उनमें से दो बार वह आए हैं। लेकिन वह एक दिन का मैच था और तब भी वो वहां पहुंचे थे।'
टीम मीटिंग में क्या करते हैं शाहरुख खान?
उन्होंने आगे कहा, 'हम अपनी हार और जीत के बारे में एक-दूसरे से बात करते हैं। हम हंसते भी हैं। एक या दो टीम मालिक हैं जिनके साथ हम ऐसा नहीं करते हैं। वे इसे पर्सनली ले लेते हैं। हम में से ज्यादातर पुराने मालिक एक-दूसरे से बात करते हैं। हम बात करते हैं कि क्या अच्छा था या क्या बुरा था।'
'किंग' में शाहरुख और सुहाना खान
वर्कफ्रंट की बात करें, तो शाहरुख खान फिल्म 'किंग' में एक अंडरवर्ल्ड डॉन, उर्फ गैंगस्टर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जबकि सुहाना खान उनकी स्टूडेंट होंगी। फिल्म में इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। 'किंग' एक एक्शन थ्रिलर है जो गुरु और शिष्य की कहानी को दिखाती है, जो सभी बाधाओं के बावजूद एक साथ रहते हैं। यह फिल्म शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म होगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…