2 महिलाओं को देर रात दी लिफ्ट, कार में बैठते ही हुए बेसुध, आंख खुली तो पता चला- हम तो लुट गए
Updated on
11-12-2023 12:47 PM
गुड़गांव: गुड़गांव पुलिस ने 2 महिलाओं पर नशीला पदार्थ पिलाकर 2 दोस्तों को लाखों रुपये का चूना लगाने की FIR दर्ज की है। शनिवार को दर्ज हुई इस एफआईआर को लेकर पुलिस ने होटल से सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की है। जिसके आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है।
रेवाड़ी की जीई कॉलोनी के रहने वाले सुरेश कुमार ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत दी कि 1 सितंबर को वह अपने दोस्त देवेंद्र के साथ किसी काम से गुड़गांव आया था। वापसी में सेक्टर-29 के समीप पानी की बोतल लेने रुक गए, तभी 2 महिलाओं ने आकर लिफ्ट मांगी। रात अधिक होने के चलते महिलाओं को लिफ्ट दे दी। आरोप है कि कार में बैठने के बाद वह बेसुध हो गए। महिलाएं उन्हें सेक्टर 40 के इम्पीरियल नामक एक होटल में ले गईं। रूम में जाने के बाद दोनों को कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर उनके लाखों के चेन, अंगूठी और कैश लेकर फरार हो गईं।
2 सितंबर को जब उनकी नींद नहीं खुली तो होटल स्टाफ कमरे में आया और उन्हें उठाया। इसके बाद होटल कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाया, जहां से उनके परिवारों को सूचित किया। आरोप है कि इन महिलाओं ने उनकी बेहोशी की हालत में 4 तोले का सोने का कड़ा, 7 सोने की अंगूठी, 5 तोले की चेन, एक घड़ी, एक मोबाइल, 20 हजार रुपये निकाल लिए।
नशीला पदार्थ पीने से 6 दिन तक एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवाने के लिए शिकायतकर्ता दाखिल रहा। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सेक्टर 40 पुलिस ने केस कर जांच शुरू की है। शिकायतकर्ता और उसके दोस्त की आयु करीब 50 साल बताई जा रही है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…