गे पार्टनर ने सेक्स से किया इनकार, गुस्साए युवक ने कर दी हत्या, पुणे में घटी सनसनीखेज वारदात
Updated on
29-11-2023 12:25 PM
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुणे-नगर रोड पर वाघोली इलाके में मंगलवार शाम एक कॉलेज युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। पुणे पुलिस ने बताया कि हत्या को मृतक युवक के समलैंगिक साथी ने अंजाम दिया। मारे गए युवक का नाम महेश साधु डोके, निवासी पुणे है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब छह बजे युवक कॉलेज से घर जा रहा था। बकोरी स्ट्रीट पर एक परिचित युवक ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। स्थानीय छात्रों ने तुरंत महेश को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, खून ज्यादा बहने के कारण वहां के डॉक्टरों ने उसे तुरंत ससून अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद उसका एक दोस्त युवक को ससून ले जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही महेश की मौत हो गई।
बीबीए कर रहा था युवक युवक बीजीएस कॉलेज वाघोली में बीबीए के अंतिम वर्ष में पढ़ रहा था। वह यहां के एक हॉस्टल में रह रहा थी। वहीं आरोपी गायकवाड़ एक ठेकेदार है। डोके और गायकवाड़ अच्छे दोस्त थे। उनके बीच समलैंगिक प्रेम संबंध था। कुछ समय बाद डोके ने गायकवाड़ से रिश्ता रखने से इनकार कर दिया। इसके चलते गायकवाड़ गुस्से में था। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे आरव ब्लिस सोसायटी के पीछे खुले मैदान में गायकवाड़ डोके के सिर और गर्दन पर कोयते से वार कर भाग गया।
क्यों की हत्या इस पर डोके को उसके दोस्त अस्पताल ले गए। अस्पताल ले जा रहे दोस्त को डोके ने उस आरोपी का नाम बताया था जिसने उसकी हत्या की थी। और अपने यह प्रेम प्रसंग की बात भी बताई। इसके बाद वह बेहोश हो गया। जांच के दौरान जो मामला सामने आया उसके मुताबिक हत्या समलैंगिक संबंध के कारण होने की बात सामने आई है। घटना मंगलवार को बकोरी गली की है। जहां समलैंगिक संबंध टूटने से नाराज एक युवक ने अपने दोस्त के सिर और गर्दन पर कोयते से वार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए बनाई टीम इस मामले में कृष्णकांत कमलेश कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। सागर गायकवाड़ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक युवक की ओर से साथ आए गवाह को दिए गए विस्तृत विवरण से आरोपी का पूरा और विस्तृत विवरण प्राप्त किया गया और आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें रवाना की गई हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होने की संभावना है। इस मामले में लोनीकंद थाने में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…