गया का रंगबाज सरेआम करता रहा फायरिंग, अब पुलिस खोज रही अपराधी को
Updated on
19-08-2023 01:20 PM
गया: बीच शहर में डीजे की धुन पर डांस फिर हर्ष फायरिंग। गया जिले का एक वीडियो कम से कम यही बता रहा है। इस वीडियो में डीजे की धुन पर दर्जनों लोग डांस कर रहे हैं। उसी भीड़ में से एक युवक हाथ में हथियार लहराते हुए हर्ष फायरिंग करता है। हर्ष फायरिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीते दिनों गया जिले के चंदौती थाना में एक अपराधी अपना जन्मदिन दोस्तों के साथ मना रहा था। बर्थडे बॉय के दोस्तों ने बार-बार उसे फायरिंग के लिए कहा। इसके बाद उसने एक देसी गन हाथ में ली और गोली दागी। इसके बाद उसने पिस्तौल से भी फायरिंग की। इस दौरान पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया।
बर्थडे में अपराधी ने दनादन दागी गोलियां
ये वायरल वीडियो गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के झीलगंज पहसी लेन मुहल्ले का है। वीडियो में देसी बंदूक से फायरिंग कर रहे युवक की पहचान एक अपराधी के तौर पर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला नंद लाल यादव उर्फ मंटू यादव झीलगंज पहसी लेन का ही रहने वाला है। नंद लाल उर्फ मंटू यादव पहले भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है।
हर्ष फायरिंग गया पुलिस के लिए चुनौती बनी
इस संबंध में गया के SSP आशीष भारती ने बताया कि सोशल मीडिया से एक वीडियो पुलिस को मिला है। इसको लेकर कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर कानून तोड़ने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही गया के एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि 'हर्ष फायरिंग ना करें। कई बार हर्ष फायरिंग के दौरान हादसे होते हैं और किसी न किसी की जान चली जाती है। ऐसे में जो लोग हर्ष फायरिंग कर कानून का उल्लंघन करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।'
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…