Select Date:

BHU में बना रहे गाजा-पट्टी... छेड़खानी केस के बाद IIT कैंपस को घेरने के फैसले पर भड़के स्टूडेंट्स

Updated on 03-11-2023 02:04 PM
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बीएचयू आईआईटी में छेड़खानी के बाद छात्रों ने सुरक्षा संबंधी कुछ मांगे रखी थीं। इनमें से एक मांग आईआईटी कैंपस को फिजिकल बाउंड्री से कवर करना भी था। छात्रों के दबाव में प्रशासन ने इस मांग को मान लिया है और कमिटी बनाकर एक हफ्ते में इसकी जांच रिपोर्ट देने की बात कही है। बीएचयू परिसर के अंदर दीवार बनाने को लेकर अब काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र बेहद नाराज हैं और इसे महामना की सोच के खिलाफ बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगभग सभी विचारधारा से जुड़े हुए छात्र संगठन भी प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ दिख रहे हैं। यह काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आने वाले कुछ दिनों में एक नए विवाद की वजह बन सकता है।

बीएचयू के बवाल में आयुक्त और पुलिस कमिश्नर क्यों है निशाने पर
छात्रों की सात सूत्रीय मांगों को ध्यान में रखते हुए एडिशनल सीपी चिनप्पा और आईआईटी के डायरेक्टर से वार्ता के बाद आईआईटी के रजिस्ट्रार ने एक पत्र निर्गत करते हुए बताया कि मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा ने शिक्षा विभाग से बात करके आईआईटी कैंपस के फिजिकल बाउंड्री के निर्माण के लिए एक सर्वे टीम की का गठन किया है जो एक हफ्ते में रिपोर्ट देगी। आईआईटी के छात्रों ने एक ओर इस फैसले का स्वागत किया है तो वहीं दूसरी ओर चारदीवारी निर्माण की खबर पाते ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय से जुड़े हुए सभी वर्तमान और पूर्व छात्र एक स्वर में सोशल मीडिया पर इसका विरोध कर रहे हैं।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्वायत्तता के खिलाफ मंडल आयुक्त द्वारा इस तरह की घोषणा किए जाने से बीएचयू के छात्र नाराज हैं और लगातार मंडल आयुक्त और पुलिस कमिश्नर के साथ आईआईटी डायरेक्टर को निशाने पर लिए हुए हैं। छात्रों का साफतौर पर मानना है कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने एक वृहद सोच के तहत विज्ञान-तकनीकी-चिकित्सा इन सभी विषयों को जोड़कर एक पूरे परिसर का निर्माण कराया था और इसके अंदर किसी भी तरह का सीमांकन करना या बाउंड्री करना महामना की सोच के बिलकुल खिलाफ है।

बीएचयू के विभाजन के खिलाफ
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र आईआईटी प्रशासन और जिला प्रशासन के इस फैसले के बेहद खिलाफ देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें छात्र लिख रहे हैं और बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं। शोध छात्र पतंजलि पांडे ने कहा कि महामना की सोच के खिलाफ बीएचयू कैंपस के अंदर में विभाजन करने की विभाजनकारी नीतियां लगातार बनती जा रही हैं। जिस तरीके से इस बाउंड्री वॉल का निर्माण का आदेश दिया गया है लगता है कि वह बीएचयू कैंपस के अंदर में ही गाजा पट्टी का निर्माण कर रहे हैं।

क्या बाउंड्री से नहीं होगी घटना
प्रशासन के द्वारा लिए गए फैसले के खिलाफ सोशल मीडिया पर बीएचयू के छात्र तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लिखा है कि परिसर के अंदर बिल्कुल एक कोने में स्थापित आईआईटी परिसर में अगर कोई घटना हो रही है तो उसके लिए जिम्मेदार वहां का सुरक्षा तंत्र है। रात में 1:30 बजे परिसर के अंदर कोई अगर घूम रहा है तो प्रॉक्टोरियल गार्ड ने उसे रोक कर पूछा क्यों नहीं। दूसरी बात जिस जगह घटना हुई वहां से भागने के दो से तीन रास्ते ही हैं। सभी प्रमुख रास्तों पर सीसीटीवी है। वह सीसीटीवी काम क्यों नहीं कर रहे थे? अपराधियों की धर-पकड़ अब तक क्यों नहीं हुई है। इन सवालों के जवाब से बचने के लिए प्रशासन ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में चहारदीवारी निर्माण का एक नया शिगूफा छेड़ दिया है जो कि प्रशासन की नाकामी बताने के लिए काफी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.