गाजा अब पहले जैसा नहीं होगा...इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी सैनिकों को खुली छूट, हमास का ठिकाना होगा धुंआ-धुंआ
Updated on
11-10-2023 01:52 PM
तेल अवीव: इजरायल के रक्षा मंत्री की तरफ से हमास को बड़ी चेतावनी आई है। द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने मंगलवार को कहा है कि इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) हमास के ठिकानों के खिलाफ 'पूर्ण हमले' की तरफ बढ़ रहा है। आतंकवादी हमलों के मद्देनजर जवाबी कार्रवाई जारी है। गाजा सीमा पर तैनात सैनिकों को संबोधित करते हुए इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा है कि सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं और क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया गया है। शनिवार को हमास ने इजरायल पर अचानक हमला कर दिया था।
अब कीमत वसूलने का समय योव गैलेंट ने कहा, 'मैंने सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। हमने क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और हम पूर्ण हमले की ओर बढ़ रहे हैं।' उन्होंने जोर देकर कहा कि गाजा 'कभी भी उस स्थिति में वापस नहीं जाएगा जैसा वह था।' गैलेंट के शब्द थे, 'आपके पास यहां की हकीकत को बदलने की क्षमता होगी। आपने कीमतें चुकाई हैं और अब आपको बदलाव देखने को मिलेगा। हमास गाजा में बदलाव चाहता था और हम ऐसा करेंगे', टाइम्स ऑफ इजरायल ने एक रिपोर्ट में गैलेंट के हवाले से यह लिखा है। गैलेंट ने कहा है, ' हमास ने जो सोचा था, हम वही करेंगे और अब सबकुछ 180 डिग्री बदल जाएगा।'
हमास को होगा पछतावा रक्षा मंत्री ने कहा, 'हमास को उस पल पर पछतावा होगा। गाजा कभी भी वैसा नहीं हो पाएगा, जैसा वह था।' उनका कहना था कि इजरायल अपनी पूरी ताकत के साथ और बिना किसी समझौते के हर उस इंसान को खत्म कर देगा, 'जो भी सिर काटने, महिलाओं की हत्या करने, नरसंहार से बचे लोगों को मारने आएगा। उन्होंने इशारा किया कि यह युद्ध कई महीनों तक जारी रह सकता है। द टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को गैलेंट के संबोधन के बाद, आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि हमास के वरिष्ठ सदस्यों को मारना सर्वोच्च प्राथमिकता थी। आतंकी जहां दिखें वहां मारो उन्होंने बताया कि आईडीएफ को साफ निर्देश दे दिए गए हैं कि आतंकी जहां दिखे, वहीं उन्हें मार दिया जाए। उन्हें तलाशा भी जाए और फिर उन्हें खत्म करने का भी आदेश दिया गया है। उनका कहना था कि इजरायल बॉर्डर को और मजबूत कर रहा है। घुसपैठ की कोशिशें हुईं लेकिन आतंकवादियों को बाड़ तक पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि किबुत्ज बेरी में 103 आतंकियों के शव पाए गए, उन्होंने कहा कि हमास के बंदूकधारियों ने किबुत्ज में 100 से ज्यादा इजरायलियों को मारा डाला है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…