उपराष्ट्रपति के दौरे पर फिर आमने-सामने हुए गहलोत और शेखावत, केंद्रीय मंत्री बोले राजस्थान आने के लिए क्या कांग्रेस वीजा देगी
Updated on
28-09-2023 01:02 PM
जयपुर: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बार फिर से गहलोत पर जुबानी हमला किया है। इस दौरान शेखावत में गहलोत पर चुटकी लेते हुए निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि गहलोत की बाड़ेबंदी करने की पुरानी आदत है। उनका बस चले तो, वे केंद्र के मंत्रियों के राजस्थान आने पर प्रतिबंध लगा दें। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार नजदीक है और गहलोत सरकार जनता का दिवाला निकालने को तैयार बैठी है। बता दें कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ सीएम गहलोत और केंद्रीय मंत्री शेखावत के बीच तल्खियां बढ़ती जा रही हैं।
उपराष्ट्रपति के दौरे पर टिप्पणी पर पलटवार
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सीएम गहलोत को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर टिप्पणी करने के मामले को लेकर जमकर घेरा। बुधवार को सीएम गहलोत ने उपराष्ट्रपति पर राजस्थान में बार-बार आने पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है कि उपराष्ट्रपति बार-बार राजस्थान में क्यों आ रहे हैं? इस बयान का शेखावत ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 'अशोक गहलोत जी अपनी हार से डर गए है। इसलिए उन्हें तो अब उपराष्ट्रपति का राजस्थान में आना भी खटक रहा है।'
मुख्यमंत्री का बस चले तो केंद्रीय मंत्रियों को राजस्थान में नहीं आने दें
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम गहलोत ने अपने व्यवहार से पहले ही केंद्र से अपने सारे संबंध करीब करीब काट दिए हैं। यदि उनका बस चले तो, वे राजस्थान में केंद्र के मंत्रियों के आने पर बैन लगा दें। उन्होंने गहलोत पर हमला करते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप वे बहुत हल्की बातें करते हैं। उन्होंने गहलोत पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब राजस्थान आने के लिए क्या कांग्रेस वीजा देगी?
गहलोत ने सफेद हाथी जैसी घोषणाएं कर दी
मंत्री शेखावत ने गहलोत पर हमला करते हुए कहा कि पूरे साढ़े चार साल तक मुख्यमंत्री को जनता को राहत देने की याद नहीं आई। लेकिन अब चुनाव सर पर है तो, उन्हें जनता याद आ रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कौन कहता है कि जनता को राहत न दो। लेकिन चुनावी लाभ के लिए सफेद हाथी जैसी इतनी घोषणाएं भी मत कीजिए कि कर्मचारियों का भुगतान संकट में पड़ जाए। क्या यह अन्याय नहीं है। दिवाली का त्यौहार नजदीक और सरकार जनता का दिवाला करने में जुटी हुई है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…