गहलोत साहब... 'कुछ फ्री नहीं है, इधर की जेब का पैसा उधर जेब में डाला', वसुंधरा राजे का CM की योजनाओं पर हमला
Updated on
07-11-2023 12:46 PM
जयपुर : राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों नेता जमकर हमलावर बने हुए हैं। इसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने गहलोत सरकार की योजना की पोल खोलते हुए कहा कि जनता को लग रहा है कि कांग्रेस सरकार मुफ्त में योजना दे रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। जनता का पैसा जनता की एक जब से निकालकर दूसरी जेब में डाल रही है। फिर फ्री करने का ढोंग बजा रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का वोटर्स को लुभाने का एक फंडा है। जिसे जनता समझ चुकी है।
इधर की जेब का पैसा उधर की जेब में : राजे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सीएम गहलोत पर जमकर सियासी हमले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लोगों को फ्री योजना का झांसा देकर वाहवाही लूट रही है। लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को कुछ भी मुफ्त नहीं दे रही है। बल्कि जनता को बेवकूफ बनाकर उनकी एक जेब से पैसा निकाल कर दूसरी जेब में डाल रही है और कहती है कि सरकार बिजली फ्री दे रही है।
भोली भाली जनता को बेवकूफ बना रही है कांग्रेस
वसुंधरा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना लगाते हुए कहा कि केवल भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। लोगों को कह दिया कि हम साढ़े 56 करोड रुपए माफ कर रहे हैं। आपकी बिजली भी माफ कर रहे हैं, तो वहीं साढ़े 56 करोड रुपए सर चार्ज से आपसे वसूल किया जा रहा है। आपसे कह दिया कि 100 यूनिट बिजली माफ कर रहे हैं और आप बहुत खुश हो गए। लेकिन कांग्रेस ने सर चार्ज बढ़ाकर आपकी एक जब से पैसा निकाल लिया और दूसरी जेब में डाल दिया। इसमें कांग्रेस सरकार ने कुछ भी नहीं किया। जो भी है सब आपका ही है। लेकिन आप खुश हो जाते हैं। हमें फ्री बिजली मिल गई। लेकिन असलियत में फ्री कुछ भी नहीं है।
72 घंटे में भी लोगों को नहीं मिल रहा है ट्रांसफार्मर
वसुंधरा ने राजस्थान में चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में ट्रांसफार्मर खराब होने पर महज 72 घंटे में ट्रांसफर मिल जाता था। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब देख लो ट्रांसफर कितने घंटे में मिलता है। 72 घंटे तो भूल जाओ 72 दिन में भी नहीं मिल रहा है। क्योंकि उनके पास पैसा है ही नहीं। जब पैसा ही नहीं है तो, खरीदेंगे कहां से। बिजली की जरूरत होती है तो, यह बिजली भी नहीं खरीद सकते। उन्होंने सीएम गहलोत पर निशाना लगाते हुए कहा कि यह तो केवल पिटारा खोल खोल कर कह रहे हैं कि फोन फ्री ले जाओ, फ्री खाद ले जाओ, फ्री बिजली ले जाओ। लेकिन जब आपको पता लगेगा कि इन लोगों ने आपके साथ कैसे छल किया है तो, आप भी हैरान हो जाएंगे।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…