Select Date:

रूस के खिलाफ जर्मनी की जवाबी कार्रवाई, चार वाणिज्य दूतावासों को बंद करने का दिया आदेश

Updated on 01-06-2023 06:32 PM
बर्लिन: रूस में जर्मन दूतावास में कर्मचारियों की संख्या सीमित किये जाने संबंधी मास्को के कदम के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए बर्लिन ने उसे जर्मनी में स्थित पांच रूसी वाणिज्य दूतावास में से चार को बंद करने को कहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्रिस्टोफर बर्जर ने बुधवार को यहां संवाददातओं से कहा कि इस कदम का मकसद दोनों देशों के बीच कर्मचारियों और संस्थानों की संख्या को बराबर रखना है। रूसी सरकार ने हाल में कहा था कि अधिकतम 350 जर्मन सरकारी अधिकारी रूस में मौजूद रह सकते हैं। इनमें सांस्कृतिक संगठनों और विद्यालयों में सेवा देने वाले अधिकारी भी शामिल हैं।

रूस को बंद करने होंगे चार वाणिज्यिक दूतावास

क्रिस्टोफर बर्जर ने कहा कि इसका यह मतलब है कि जर्मनी को नवंबर तक रूस में येकातेरिनबर्ग, नोवोसिबिर्स्क और कालिनग्राद स्थित अपने वाणिज्य दूतावासों को बंद करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ मास्को में जर्मन दूतावास और सेंट पीटर्सबर्ग में वाणिज्य दूतावास खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि रूस को इस साल की समाप्ति के बाद बर्लिन में दूतावास तथा एक वाणिज्य दूतावास का संचालन जारी रखने की अनुमति होगी।

जर्मनी और रूस में चरम पर तनाव

यह कदम, फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद मास्को और बर्लिन के बीच संबंधों के बिगड़ने को प्रदर्शित करता है। बर्जर ने कहा कि यह कदम खेदजनक है लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध का मलतब यह है कि दोनों देशों (रूस और जर्मनी) के बीच अब कई द्विपक्षीय गतिविधियों की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ''लेकिन यह रूस का व्यवहार है जिसने हमें यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया है।''

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.