कनाडा का वीजा पाना अब होगा 'सपना', जस्टिन ट्रूडो की अकड़ से भारतीयों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रातों रात राजनयिकों ने छोड़ा भारत
Updated on
20-10-2023 02:31 PM
वॉशिंगटन: कनाडा और भारत के बीच राजनयिक तनाव हैं। भारत ने कनाडा के 41 राजनयिकों की डिप्लोमैटिक इम्युनिटी खत्म करने की बात कही थी। भारत के इस एक्शन के बाद 41 कनाडाई राजनयिकों ने अब देश छोड़ दिया है। कनाडा के सीबीसी न्यूज के मुताबिक विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि इनमें से ज्यादातर लोगों ने रातों-रात देश छोड़ दिया। लेकिन अब ऐसी खबरें है कि इससे वीजा प्रोसेस पर असर पड़ सकता है। कनाडा के इमीग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने कहा कि कनाडा आने वाले भारतीयों की वीजा प्रक्रिया फिलहाल धीमी रहेगी।
इसके धीमा होने का कारण मार्क मिलर ने गुरुवार को राजनयिकों की संख्या को कम करना बताया है। भारत में कनाडा के 62 राजनयिक थे, जिनमें से 41 को भारत ने बर्खास्त कर दिया था। मेलानी ने कहा कि 21 कनाडाई राजनयिक अभी भी भारत में हैं। मेलानी ने कहा, 'कनाडा के 41 राजनयिकों और उनके 42 आश्रितों से किसी भी दिन डिप्लोमैटिक इम्युनिटी छीने जाने का खतरा था और इससे उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ जाती।'
कामकाज पर पड़ेगा असर
जोली ने कहा कि भारत के फैसले का असर दोनों देशों के नागरिकों की सेवाओं के स्तर पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कनाडा के चंडीगढ़, मुंबई और बेंगलुरू के वाणिज्य दूतावास (Consulate) में व्यक्तिगत सेवाओं पर रोक लगाई जा रही है। इससे वीजा लेने वालों के सामने मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। वाणिज्य दूतावास आमतौर पर वीजा के आवेदनों की समीक्षा करते हैं। आम भाषा में कहें तो काउंसलेट उच्चायोग या दूतावासों के ब्रांच ऑफिस होते हैं। हर साल लाखों लोग कनाडा जाते हैं, ऐसे में उनकी मुश्किलें भी इससे बढ़ेंगी।
ट्रूडो ने शुरू किया विवाद
मिलर ने कहा कि इमीग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटीजनशिप कनाडा (IRCC) ने अपने कर्मचारियों की संख्या 27 से घटाकर 5 कर दिया है। भारत और कनाडा के बीच विवाद 18 सितंबर को शुरू हुआ, जब जस्टिन ट्रूडो ने बिना कोई सबूत दिए भारत पर खालिस्तानी समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया। इन आरोपों के बाद कनाडा की विदेश मंत्री ने हत्या में भारत के एक राजनयिक का हाथ बताया और उन्हें निष्कासित कर दिया। जवाब में भारत ने भी एक कनाडाई राजनयिक को बर्खास्त कर दिया था।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…