गिरिराज सिंह ने सुनाया वो किस्सा, नीतीश को लेकर भी किया चौंकाने वाला दावा
Updated on
06-10-2023 01:04 PM
पटना : 'कैलाशपति मिश्र ना होते तो लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री नहीं होते।' बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ये दावा किया है। पटना में आयोजित कैलाशपति मिश्र के जन्म शताब्दी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेगूसराय सांसद ने पूरा वाक्या सुनाया। उन्होंने कहा कि मैं उसका चश्मदीद गवाह हूं जब राजेंद्र नगर में 1990 के दौरान लालू यादव आए थे। अगर है हिम्मत तो लालू यादव मेरी बात को काट दें। 1990 में जब लालू यादव आए थे तो उन्होंने कैलाशपति मिश्र से कहा था कि हम चपरासी के भाई हैं। मुझे समर्थन पत्र लिखकर दे दीजिए, नहीं तो ये लोग मुझे बनने नहीं देंगे।
'अगर है हिम्मत तो लालू यादव मेरी बात को काट दें'
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव आज जो कुछ भी हैं वो कैलाशपति मिश्र ने समर्थन पत्र लिख दिया इसलिए हैं। राजधानी पटना के बापू सभागार में बीजेपी कैलाशपति मिश्र (Kailashpati Mishra Birth Anniversary) की 100वीं जयंती समारोह में मनाया गया। इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे। इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने लालू यादव के सीएम बनने से जुड़ा पूरा किस्सा सुनाया।
गिरिराज बोले- मैं चश्मदीद गवाह
गिरिराज सिंह ने अपनी बात शुरू करते हुए दिग्गज बीजेपी नेता सुशील मोदी का जिक्र किया। सुशील मोदी ने कहा कि मंडल भी मेरा और कमंडल भी मेरा। इसमें आगे यही कहूंगा कि अगर कैलाशपति मिश्र ना होते तो आज लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री नहीं बनते। मैं उसका चश्मदीद गवाह हूं। राजेंद्र नगर में जब 1990 में लालू यादव आए थे कैलाशपति मिश्र से समर्थन पत्र मांगा था। अगर है हिम्मत तो वो मेरी बात को काट दें।
गिरिराज ने सुनाया लालू से जुड़ा 1990 का वो किस्सा
गिरिराज ने वो बात बताते हुए कहा कि लालू यादव 1990 में कैलाशपति मिश्र के पास आए थे। उन्होंने कहा था कि मिसिर जी हम चपरासी के भाई हैं, मुझे समर्थन पत्र लिख कर दे दीजिए। नहीं तो यह लोग मुझे बनने नहीं देगा। आज लालू यादव अगर लालू यादव हैं तो कैलाशपति मिश्र ने समर्थन पत्र लिख दिया इसलिए हैं। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि उसके पहले भी कर्पूरी ठाकुर को जो हमारे एक समर्थ नेता हैं। कैलाशपति मिश्र और कर्पूरी ठाकुर ने राज्य के अंदर आरक्षण का फार्मूला लाया था, लेकिन लालू यादव ने महिलाओं के आरक्षण को काट दिया। कर्पूरी ठाकुर के उस फार्मूले को हटा दिया।
नीतीश पर भी गिरिराज का करारा वार
गिरिराज सिंह ने लालू यादव के बाद नीतीश कुमार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भी बीजेपी ने ही मुख्यमंत्री बनाया। इस दौरान उन्होंने नारे भी लगवाए, कहा कि सभी सनातन हिंदू एक होंगे, बोलिए जय श्री राम। बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कैलाशपति मिश्र के जन्मशताब्दी पर उनकी पुत्रवधू दिलमणि देवी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…