'बेटी को सारे अवॉर्ड्स दे दिए...' आलिया भट्ट को नेशनल अवॉर्ड मिलने से नाराज कंगना रनौत! बिना नाम लिए कसा तंज
Updated on
08-04-2024 02:10 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। वो बीजेपी के टिकट पर मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। इन दिनों रैलियों में व्यस्त चल रहीं कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने एक बार फिर आलिया भट्ट पर निशाना साधा है। वो भी उन्हें मिले नेशनल अवॉर्ड को लेकर। आइये जानते हैं कि उन्होंने इस बार 'गंगूबाई काठियावाड़ी' एक्ट्रेस को क्या कहा है!
Kangana Ranaut ने टाइम्स नाउ समिट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अपने विचारों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें वैसे ही देखती हूं, जैसे फिल्म इंडस्ट्री का 'राजा बेटा'। जैसे वहां उन्होंने बेटी को अवॉर्ड्स दे दिए, कि कंगना को सारे अवॉर्ड मिल गए, मुझे भी चाहिए। अब की बार सारे अवॉर्ड्स उन्हें दो। नाराज हो गई है ये। सारे अवॉर्ड्स उसे मिले। वो इस बात से परेशान है।'
'नेपो माफिया के पास अच्छा खासा सेटअप है'
ये पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड से किसी ने उन्हें उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं? उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है। बॉलीवुड से भी लोग मेरे लिए खुश हैं। ये बात अलग है कि हम जो राष्ट्रवादी लोग हैं, हम 10-15 साल पहले शुरू करते हैं। लेकिन जो नेपो माफिया है, उनका अच्छा खासा सेटअप है। तो वो लोग हमें दबाने में कामयाब हो जाते हैं।'
पहले भी आलिया पर साध चुकी हैं निशाना!
मालूम हो कि इससे पहले भी कंगना ने आलिया पर हमला बोला है। जब उनकी फिल्म 'गली ब्वॉय' रिलीज हुई थी, तब कंगना ने बिना नाम लिए आलिया को 'आम एक्ट्रेस' और 'बिंबो' तक कह दिया था। हालांकि, संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म को देखने के बाद कंगना ने महिला केंद्रित फिल्म करने के लिए आलिया की तारीफ भी की थी। इसी फिल्म के लिए आलिया ो साल 2023 में बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
इस फिल्म में नजर आएंगी कंगना
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत को पिछली बार 'तेजस' फिल्म में देखा गया था। अब उनकी 'इमरजेंसी' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी हैं। कंगना ने इसका डायरेक्शन किया है और वो प्रोड्यूसर भी हैं। ये 14 जून 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…