Select Date:

महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़ गए भाव, जानिए जेवर खरीदने में अब कितना होगा खर्चा

Updated on 04-09-2023 02:42 PM
नई दिल्ली : सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना-चांदी बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 5 अक्टूबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना (Gold Rate Today) 0.23 फीसदी या 135 रुपये की बढ़त के साथ 59,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर वैश्विक बाजार में भी शुरुआती कारोबार में सोने-चांदी के भाव में तेजी देखी गई।

​चांदी का वायदा भाव

सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों (Silver Price Today) में भी सोमवार सुबह उछाल देखने को मिला। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 0.17 फीसदी या 126 रुपये की बढ़त के साथ 75,215 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने की वैश्विक कीमतें

सोमवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.21 फीसदी या 4.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1971.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.25 फीसदी या 4.80 डॉलर की बढ़त के साथ 1944.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी सोमवार सुबह तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.26 फीसदी या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 24.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.31 फीसदी या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 24.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.