सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं भाव
Updated on
13-09-2023 03:07 PM
नई दिल्ली : सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में बुधवार को गिरावट देखने को मिल रही है। वायदा बाजार में भी सोना (Gold Price Today) बुधवार को गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना बुधवार सुबह 0.07 फीसदी या 42 रुपये की गिरावट के साथ 58,584 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली। उधर वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना-चांदी दोनों ही बुधवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।
चांदी की कीमतों में गिरावट
सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमतों (Silver Price Today) में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 0.52 फीसदी या 374 रुपये की गिरावट के साथ 71,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।
सोने की वैश्विक कीमतें
बुधवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.10 फीसदी या 1.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1933.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.12 फीसदी या 2.26 डॉलर की गिरावट के साथ 1911.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव
सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.88 फीसदी या 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 23.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.69 फीसदी या 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 22.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…