सोने के साथ ही घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतें (Silver Price Today) भी बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखीं। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 0.30 फीसदी या 219 रुपये की तेजी के साथ 72,373 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दीं।
सोमवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.19 फीसदी या 3.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1949.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.21 फीसदी या 4.11 डॉलर की बढ़त के साथ 1928.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।