सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों (Silver Price Today) में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर 5 सितंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी शुरुआती कारोबार में 0.30 फीसदी या 218 रुपये की गिरावट के साथ 73,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।
शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने वैश्विक वायदा भाव 0.32 फीसदी या 6.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1940.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.17 फीसदी या 3.34 डॉलर की गिरावट के साथ 1913.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।