चांदी के भाव भी गिरे
सोने के साथ चांदी के भाव भी गिरे हैं। पिछले सप्ताह चांदी के रेट काफी ज्यादा थे। इस दौरान चांदी प्रति किलो 72 हजार रुपये तक पहुंच गई थी। यह अब तक के सबसे ऊंचे स्तर था। वहीं आज यानी सोमवार की बात करें तो चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। चांदी प्रति किलो 67,703 रुपये तक पहुंच गई है। ऐसे में देखें तो चांदी के दामों में भी काफी गिरावट देखने को मिली है।
