Select Date:

रक्षा बंधन से पहले औंधे मुंह गिरे सोने के भाव, सस्ता हुआ गोल्ड, देखें आज के लेटेस्ट भाव

Updated on 29-08-2023 03:02 PM
रक्षा बंधन से पहले सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है। अभी तक सोने के भाव में लगातार इजाफा हुआ है। एक समय 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा पर चल रहे गोल्ड के भाव अभी गिरावट के बाद इससे नीचे आ गए हैं। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने के भाव हल्की बढ़त के साथ खुले हैं। कल सोने में दिनभर तेजी देखी गई थी। चांदी के भाव भी आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर बढ़त के साथ खुले हैं। सोना-चांदी खरीदने से पहले एक बार आज के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

क्या हैं गोल्ड के भाव

आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 58949 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला है। कल सोना 58887 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना आज 59400 रुपये के स्तर पर खुला है। यह कल शाम को 59310 रुपये पर बंद हुआ था।

क्या है चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों में आज उछाल देखा जा रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी 75302 रुपये पर खुली है। कल चांदी 75218 रुपये पर बंद हुई थी। वहीं 5 सितंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी उछाल के साथ 73700 रुपये के स्तर पर खुली है।

सोने के वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में मंगलवार को उछाल देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव आज 0.30 फीसदी या 5.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1,952.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.26 फीसदी या 4.98 डॉलर की बढ़त के साथ 1,925.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

चांदी की वैश्विक कीमत

आज सोने के साथ चांदी की वैश्विक कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। आज सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.47 फीसदी या 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 24.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी का वैश्विक हाजिरी भाव 0.10 फीसदी या 0.43 डॉलर की तेजी के साथ 24.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

कल बढ़े थे भाव

कल सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया था। सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने और चांदी दोनों में तेजी देखी गई थी। सोने के भाव शाम को बढ़त के साथ ही बंद हुए थे। हालांकि सोना अभी भी 59 हजार रुपये से नीचे बना हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.