अयोध्या में शुरू हुई गोल्फ कार्ट सेवा, राम पथ, भक्ति पथ और धर्म पथ पर चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन
Updated on
27-09-2023 02:16 PM
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष योजना बनाई गई है। श्रद्धालुओं को रामलला के दरबार तक आसानी से पहुंचाने की योजना पर काम किया जा रहा है। राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयेाध्या में लगातार बढ़ने वाली पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सरकार उनकी सुविधाओं को ध्यान रख कर तमाम योजनाएं लागू की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को इको- फ्रेंडली गोल्फ कार्ट का संचालन शुरू किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को विभिन्न मंदिरों का दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
अयोध्या में इलेक्ट्रिक संचालित 5 गोल्फ कार्ट का संचालन मंगलवार को शुरू किया गया। इनकी संख्या अगले माह तक 25 और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक 40 कर दी जाएगी। डीएम नितीश कुमार के मुताबिक, इस सेवा से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या के प्रमुख मंदिरों तक पहुंचने में आसानी होगी। गोल्फ कार्ट की सेवा कनक भवन, हनुमान गढ़ी, राम जन्मभूमि आदि का दर्शन करने के लिए मिल सकेगी। इसका किराया भी श्रद्धालुओं की जेब को देखते हुए 50 रुपये रखा गया है।
गोल्फ कार्ट सेवा के पहले चरण का संचालन पर्यटन विभाग की ओर से किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से प्राइवेट संस्थाओं को इसके संचालन से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। गोल्फ कार्ट इलेक्ट्रिक वाहन राम पथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ और धर्म पथ पर प्रदूषण रहित दौड़ेगा।। इसके शुभारंभ के मौके पर डीएम के साथ नगर निगम के आयुक्त विशाल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन आरपी यादव आदि मौजूद रहे। उन्होने इसकी सवारी कर ट्रायल लिया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…